Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली शराब घोटाले में इस हफ्ते ईडी करेगी बड़ी कार्रवाई, आप के खिलाफ फाइल करेगी चार्जशीट

नई दिल्ली।

दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस हफ्ते चार्जशीट दायर कर सकती है। ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाए बिना ही चार्जशीट दायर कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने इस बीच आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता से पूछताछ की है, जो राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी फंड को लेकर निर्णयों से अवगत हैं। जाने-माने चार्टर्ड एकाउंटेंट गुप्ता से 9 दिसंबर को यहां एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट को तब ईडी ने आप पर कही थी ये बात

ईडी के लिए आप को अपनी चार्जशीट में शामिल करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के एक सवाल के जवाब में उसने बताया था कि लिकर कार्टेल से जो 100 करोड़ रुपये मिले, उसका हिस्सा पार्टी को भी गया। कार्टेल को फायदा पहुंचाने के लिए ही दिल्ली सरकार ने शराब संबंधी नियमों में बदलाव किया गया था। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी भरोसा दिया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुकदमे को छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

2 नवंबर को ईडी में पेश नहीं हुए थे केजरीवाल

ईडी ने 2 नवंबर को केजरीवाल को शराब घोटाले के सिलसिले में ही पूछताछ के लिए बुलाया था। यह आरोपपत्र दाखिल करने से पहले औपचारिकताओं को पूरा करना था। हालांकि केजरीवाल ने जांच में शामिल होने में असमर्थता जताई। उन्होंने ईडी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें ‘दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में (पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में) प्रचार के लिए यात्रा करने और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देने की जरूरत है’।

केजरीवाल की अनदेखी पर ईडी ने बदला रास्ता

चुनाव खत्म होने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि केजरीवाल और आप के अन्य लोगों को फिर से बुलाया जा सकता है। हालांकि एजेंसी ने एक अलग रास्ता अपनाते हुए आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से पूछताछ करने का फैसला किया। हाल ही में केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के चलते आप ने दिल्ली की जनता के बीच एक ‘जनमत संग्रह’ आयोजित किया कि क्या उन्हें उनकी गिरफ्तारी के बाद भी सीएम बने रहना चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।