Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त

दिल्ली में हैं कुल 12 नवयुग स्कूल, फ्री में मिलता है खाना, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली।

नई दिल्ली में केजी और क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावक नवयुग स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। एनडीएमसी यानी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा संचालित नवयुग स्कूल में कल यानि 05 मार्च, 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नवयुग स्कूल में फिलहाल केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए विंडो खोली जा रही। संबंधित डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट ndmc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया काफी कठिन होती है। दिल्ली नर्सरी स्कूलों की एडमिशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब दिल्ली स्थित नवयुग स्कूल में किंडरगार्टन और क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। नवयुग स्कूलों को एक्सपेरिमेंटल स्कूल के तौर पर भी जाना जाता है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नवयुग स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के तहत 1973 में इसकी स्थापना की थी।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कुल 12 नवयुग स्कूल हैं। सबसे पहली ब्रांच सरोजिनी नगर में स्थापित की गई थी। इस स्कूल की सफलता के बाद ही दिल्ली में 11 अन्य ब्रांचेस खोली गईं। नवयुग स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तरह इंग्लिश मीडियम हैं। ये फ्री व क्वॉलिटी एजुकेशन देने के लिए स्थापित किए गए हैं। नवयुग स्कूल नई दिल्ली में सरोजिनी नगर, गोल मार्केट, लक्ष्मीबाई नगर, लोदी रोड, मोती बाग, विनय मार्ग, पंडारा रोड, मंदिर मार्ग, पटौदी हाउस, दरभंगा हाउस और जोर बाग में हैं।

ऑनलाइन मोड में करें आवेदन

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के नवयुग स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 05 मार्च, 2024 से शुरू होगी। नवयुग स्कूल के केजी और क्लास 1 में एडमिशन करवाने के लिए पेरेंट्स ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। नवयुग स्कूल में आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2024 निर्धारित की गई है। यहां किसी भी तरह की आवेदन फीस नहीं ली जाती है।

मदद को होंगे फैसिलिटी काउंटर

कई अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में परेशानी होती है। ऑनलाइन फॉर्म भरने में इन अभिभावकों की मदद करने के लिए हर नवयुग स्कूल में फैसिलिटी काउंटर बनाए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये आवेदन फॉर्म सिर्फ केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए हैं। कक्षा 2, 3, 4 और 7 में खाली जगहों की उपलब्धता को देखते हुए अप्रैल, 2024 में एडमिशन पर विचार किया जाएगा।

नवयुग स्कूल में एडमिशन कैसे मिलेगा?

नवयुग स्कूल में स्टूडेंट्स को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। यहां छात्रों और शिक्षकों को टफ स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। नवयुग स्कूल की तुलना भारत के टॉप प्राइवेट स्कूल से की जाती है। सरोजिनी नगर स्थित नवयुग स्कूल में फिलहाल 1200 स्टूडेंट्स हैं। यहां हर साल एडमिशन की डिमांड बढ़ती जा रही है। नवयुग स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को फ्री खाना, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।