Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

दिल्ली के निशानेबाज़ों ने भोपाल में किया कमाल, राष्ट्रीय निशानेबाज़ी में बना एक नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

दिल्ली के निशानेबाज़ों ने भोपाल में एक बार फिर परचम लहरा दिया है, मध्य प्रदेश के राजधानी में चुनावी सीज़न के दौरान चल रही 66वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर फ्री पिस्टल वुमेन इवेंट में दिल्ली के निशानेबाज़ों ने तीन पदक जीते हैं। इसके अलावा महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भी दिल्ली की लड़कियों ने अपने हुनर का बेहतरीन नमूना पेश किया है। इस बार नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप का पिस्टल इवेंट्स भोपाल में जबकि शॉटगन और राइफल इवेंट्स दिल्ली में हो रहे हैं। एनआरएआई के मुताबिक तीनों मुकाबलों में कुल 12000 हज़ार से ज़्यादा निशानेबाज़ भाग ले रहे हैं, जो इस राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में एक नया रिकॉर्ड है।

50 मीटर पिस्टल जूनियर मेन इवेंट में दिल्ली के जसवीर सिंह साहनी, नितेश और प्रयास कुमार डोढवाल की टीम ने 1585 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता, राजस्थान की टीम ने 1596 अंकों के साथ स्वर्ण और मध्य प्रदेश की टीम ने 1592 स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। मशहूर निशानेबाज़ और दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन के चेयरमैन जसपाल राणा ने दिल्ली की निशानेबाज़ी टीम के अच्छे प्रदर्शन पर मुबारकबाद देते हुए हौसला अफ़ज़ाई की है।

50 मीटर पिस्टल जूनियर वुमेन इवेंट में दिल्ली की परिशा गुप्ता ने 530 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है, जबकि मध्य प्रदेश की नैंसी सोलंकी ने 537 के स्कोर पर इस स्पर्धा के स्वर्ण पर कब्ज़ा किया और केतन ने 534 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। इस इवेंट की टीम स्पर्धा में दिल्ली की परिशा गुप्ता, सायना भरवानी और हर्षलीन कौर की टीम ने 1552 स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश की टीम ने 1564 अंकों के साथ गोल्ड मेडल और महाराष्ट्र की टीम ने 1520 अंकों के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

50 मीटर पिस्टल सीनियर वुमेन की टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश की मनीषा पाल, बुलबुल सागर और प्रियंका पटेल की टीम ने 1548 अंकों के स्कोर पर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की शीतल प्रीतम देसाई, गीता बापूराव और रिया शिरीष ठाटे की टीम ने 1531 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। तो वहीं दिल्ली की तनीषा दबोदिया, अदिति सेजवाल और गुरवीन कौर की टीम को कड़े मुकाबले में 1531 स्कोर के बावजूद कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

इससे पहले 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल जूनियर वुमेन इवेंट में दिल्ली की नाम्या कपूर फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया, पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने 30 हिट्स के साथ सिल्वर और हरियाणा की रिदम सांगवान ने 28 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इस स्पर्धा की टीम इवेंट में नाम्या, खुशी कपूर और तनीषा दबोदिया की टीम ने 1694 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता तो वहीं, दिल्ली की बालेश देवी ने इस स्पर्धा की मास्टर वुमेन इवेंट में 541 अंकों के स्कोर पर सिल्वर मेडल जीता, जबकि तेलंगाना की मलाबीका बरुआह और राजस्थान की राजेश्वरी चौधरी ने इतने ही स्कोर पर गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।