Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

बारासात में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक हुआ लॉन्च

पश्चिम बंगाल में फर्टिलिटी केयर सेवाओं का किया विस्तार

बारासात। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने बारासात में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है। इस पहल के साथ पश्चिम बंगाल में ग्रुप की उपस्थिति और सशक्त हुई है तथा उत्तर कोलकाता एवं आसपास के जिलों में फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ सेवाओं की पहुंच का विस्तार हुआ है। यह सेंटर दूसरी मंज़िल, पी. एम. टॉवर, जेसोर रोड, पी. सी. चंद्रा ज्वेलर्स के सामने, डाकबंग्लो मोड़, बारासात, उत्तर 24 परगना में स्थित है। यहां इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और तकनीक-संचालित प्रणालियों के सहयोग से फर्टिलिटी और आईवीएफ सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला उपलब्ध करवाई जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बारासात नगरपालिका चेयरमैन सुनील मुखर्जी तथा चेयरमैन-इन-काउंसिल (स्वास्थ्य एवं गरीबी उन्मूलन विभाग), बारासात अविजीत नाग चौधरी नगरपालिका उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में इन्दिरा आईवीएफ कोलकाता ज़ोनल बिज़नेस डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. आकांक्षा जांगिड, एमबीबीएस, एमएस (गायनेकोलॉजी) डॉ. सुकांत दास, एमबीबीएस, एमएस (ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी) फेलोशिप इन असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी डॉ. प्रियम विश्वास, किडनी सुरक्षा हॉस्पिटल बारासात डायरेक्टर, प्रणब घोष, भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट तथा सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ बारासात डॉ. रुम्पा मजूमदार, भी मौजूद रहीं।

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील मुखर्जी ने कहा,“स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को मजबूत करना समाज के समग्र कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। बारासात में इंदिरा आईवीएफ की शुरुआत से फर्टिलिटी केयर जरूरतमंद परिवारों के और करीब आएगी तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थ में समय पर चिकित्सकीय सहायता के महत्व को रेखांकित करेगी।”

अविजीत नाग चौधरी ने कहा,“ निःसंतानता से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूकता और सेवाओं तक पहुंच अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्दिरा आईवीएफ जैसे हॉस्पिटल्स की उपस्थिति लोगों को समय रहते परामर्श लेने और उचित स्वास्थ्य निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी।”

विस्तार पर जोर देते हुए करते हुए इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से फर्टिलिटी केयर को सुलभ, विश्वसनीय और सभी के लिए एक समान बनाना रहा है। बारासात केंद्र इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमें अधिक लोगों को को एविडेंस बेस्ड तथा रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने में सक्षम बनाता है।”

डॉ. आकांक्षा जांगिड ने कहा, “हमारा फोकस सभी केंद्रों में क्लिनिकल स्टेण्डर्ड की एकरूपता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय मरीजों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। बारासात क्लिनिक ऐसा सहयोगी वातावरण बनाने की दिशा में कार्य करेगा, जहां विज्ञान आधारित उपचार और जागरूकता साथ-साथ आगे बढ़ें।”

डॉ. सुकांत दास ने कहा,“बारासात में एक समर्पित फर्टिलिटी सेंटर होने से मरीजों को लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय पर जांच और उपचार सुनिष्चित करना संभव होगा।

डॉ. प्रियम विश्वास ने कहा,“फर्टिलिटी उपचार में चिकित्सकीय सटीकता और संवेदनशीलता के बीच संतुलन आवश्यक होता है। इस प्रकार का केंद्र मरीजों को सही वातावरण में उचित देखभाल प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।”

प्रणब घोष ने कहा,“स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र की संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करता है। बारासात में इन्दिरा आईवीएफ की उपस्थिति क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक विकास है।”

डॉ. रुम्पा मजूमदार ने कहा,“हमारी टीम पारदर्शिता और अपनेपन के साथ मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा में मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है। बारासात केंद्र गुणवत्तापूर्ण देखभाल और पूरी व सटिक जानकारी के माध्यम से दीर्घकालिक विश्वास स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।”

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। बारासात सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेषेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड पुरुष और महिला निःसंतानता के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें इंट्रायूटेराइन इंसीमिनेशन (आईयूआई), इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रियाएं इंट्रासाइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन (इक्सी) सहित फर्टिलिटी एनहान्सिंग सर्जरी, पुरुषों और महिलाओं के लिए डोनर प्रोग्राम, शुक्राणु/अंडाणु/एम्ब्रियो फ्रीजिंग, डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं और इनफर्टिलिटी उपचार दवाएं शामिल हैं। इन्दिरा आईवीएफ का ध्यान निरंतर जागरूकता, पहुंच और विश्वसनीयता पर केंद्रित है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है। केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है। इंदिरा आईवीएफ स्थिरता और पहुंच के विस्तार पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि सभी रोगियों को क्लीनिकों के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय देखभाल प्राप्त हो|

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version