Monday, 02 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान MERI कॉलेज में ‘पिक्सल्स विद पर्पज’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: जिमनास्टिक के मैट पर उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का जलवा, हर्षित और निशिका बने ऑल-अराउंड चैंपियन

हर्षित ने ऑल अराउंड चैंपियन गोल्ड सहित 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि निशिका ने 2 गोल्ड 2 ब्रॉन्ज जीते

समापन पर दिल्ली, महाराष्ट्र और बंगाल के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं का समापन बुधवार को हो गया। इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का जुनून, संतुलन और स्किल देखने लायक रहा। मैंस और वूमंस आर्टिस्टिक जिमनास्टिक के इंडिविजुअल ऑल-अराउंड फाइनल्स में उत्तर प्रदेश के हर्षित डी और तेलंगाना की निशिका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। हर्षित ने इस जिमनास्टिक प्रतियोगिता में 3 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल हासिल किया, तेलंगाना की निशिका ने 2 गोल्ड-2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। दिल्ली के एसके नबिघ अली ने भी 2 गोल्ड और महाराष्ट्र की अनुष्का ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीत सबका ध्यान खींचा।

हर्षित डी बने ऑलराउंड चैंपियन, दिल्ली और बंगाल के खिलाड़ियों को भी मिली चमक

मैंस आर्टिस्टिक जिमनास्टिक के इंडिविजुअल ऑल-अराउंड फाइनल में उत्तर प्रदेश के हर्षित डी ने 70.066 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। पश्चिम बंगाल के नीलाद्रि सरकार ने 68.734 स्कोर के साथ सिल्वर और दिल्ली के अक्षत बजाज ने 68.267 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

निशिका और अनुष्का के बीच रोमांचक टक्कर

वूमंस कैटेगरी में तेलंगाना की निशिका अग्रवाल ने 44.333 स्कोर के साथ ऑल-अराउंड गोल्ड जीतकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। महाराष्ट्र की अनुष्का पाटिल ने 42.067 स्कोर के साथ सिल्वर और सारा रावूल ने 41.233 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

वॉल्टिंग टेबल में तेलंगाना की निशिका अग्रवाल ने गोल्ड, महाराष्ट्र की अनुष्का पाटिल ने सिल्वर और सारा रावूल ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। अनइवन बार्स में बाज़ी पलटी और महाराष्ट्र की अनुष्का ने गोल्ड, दिल्ली की स्नेहा तरियाल ने सिल्वर, जबकि तेलंगाना की निशिका को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

बीम पर केरल की वर्षा का दमदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल की जिनिया और तेलंगाना की निशिका को पछाड़ा

बैलेंसिंग बीम इवेंट में केरल की वर्षा आनंद नायर ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ गोल्ड जीता। पश्चिम बंगाल की जिनिया देबनाथ ने सिल्वर और तेलंगाना की निशिका अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चौथी बार पोडियम पर जगह बनाई।

फ्लोर एक्सरसाइज में महाराष्ट्र का दबदबा

फ्लोर एक्सरसाइज में महाराष्ट्र की शताक्षी ताक्के ने गोल्ड, महाराष्ट्र की ही सारा रावूल ने सिल्वर और कर्नाटका की रिया एम. ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मैंस कैटेगरी के इवेंट्स में हर्षित का दबदबा, दिल्ली के नबीघ ने भी बिखेरा रंग

स्टिल रिंग्स में पंजाब के समीर कोहली ने गोल्ड, उत्तर प्रदेश के हर्षित डी ने सिल्वर और महाराष्ट्र के अनय अदित्य किर्लोस्कर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। फ्लोर एक्सरसाइज में उत्तर प्रदेश के हर्षित ने अपना दूसरा गोल्ड, केरल के मिन्हाज एस सज ने सिल्वर और झारखंड के तुलिन तिवारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोमेल हॉर्स में दिल्ली के एसके नबिघ अली ने गोल्ड, उत्तर प्रदेश के जतिन कुशवाहा ने सिल्वर और विकास यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वॉल्टिंग टेबल में फिर हर्षित डी का दबदबा रहा, जहां उन्होंने अपना तीसरा गोल्ड जीता। जबकि दिल्ली के अक्षत बजाज ने सिल्वर, और दिल्ली के ही रेयान रावत ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। पैरलल बार्स में दिल्ली के नबीघ अली ने दूसरा गोल्ड, यूपी के जतिन कुशवाहा को सिल्वर और यूपी के ही यथार्थ केशरवानी को ब्रॉन्ज मिला। हॉरिजॉन्टल बार में पश्चिम बंगाल के नीलाद्रि सरकार ने गोल्ड, झारखंड के दिबास ज्ञान ने सिल्वर और उड़ीसा के अजाद लश्कर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस भव्य आयोजन के मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “इन युवाओं का जोश और अनुशासन देखकर यह विश्वास होता है कि भारत आने वाले वर्षों में खेल जगत की नई शक्ति बनकर उभरेगा।”

इस अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर ममता श्री ओझा, बिहार सरकार के लेबर कमिश्नर एवं बिहार भवन के CAO श्री कुमार दिग्विजय, ARC बिहार भवन श्री शम्स अफरोज और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के उपनिदेशक श्री दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।