Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया

खून से महंगा पानी: 15 साल की किशोरी ने एक टब पानी के लिए चाकू से वार कर पड़ोसन की कर दी हत्या

नई दिल्ली।

दिल्ली के फर्श बाजार की भीकम सिंह कॉलोनी में खून से महंगा पानी हो गया। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने एक टब पानी के लिए अपनी पड़ोसन की हत्या कर दी। पानी भरने को लेकर शुक्रवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानी का टब भरने से पहले ही हटाने पर हुए विवाद में हत्या हुई थी। पुलिस आरोपी किशोरी और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि भीकम सिंह कॉलोनी स्थित घर की पहली मंजिल पर चार कमरे हैं। इसमें से तीन कमरों में तीन अलग-अलग परिवार रहते हैं, जबकि एक कमरा मकान मालिक ने अपने लिए रखा है। चार कमरों में रहने वाले लोग एक सामान्य शौचालय और एक सामान्य नल का उपयोग करते हैं। नल के पास ही एक छोटी सी जगह है, जिसका इस्तेमाल सभी किरायेदार कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के लिए करते हैं। घटना के दिन आरोपी किशोरी की मां कपड़े धोने के लिए टब में पानी भर रही थी, लेकिन उसी वक्त पड़ोसी सोनी भी बर्तन धोना चाहती थी, लिहाजा उसने टब को भरने से पहले ही हटा दिया था। किशोरी की मां जल्दी कपड़े धोकर काम पर जाना चाहती थी। टब हटाने को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हुई थी।

उस वक्त मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सोनी के पति सतबीर ने किशोरी के परिवार को भला-बुरा कहना शुरू किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि किशोरी ने सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे तत्काल हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुला कर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी परिवार की नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।