Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

एसएससी अकेडमी के बच्चों ने लिया गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

एसएससी अकेडमी भोरा कलां, एसएससी इंटरनेशनल स्कूल टीकली अकलीमपुर एवं सेंट पॉल स्कूल समूह गुरुग्राम के लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि इस बार एक ही ग्रुप के इन तीनों स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। यहां से करीब 100 बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया जिसके लिए उन्होंने सात दिन अभ्यास किया।

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर परेड के सहभागी बने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और देश भक्ति का परिचय देते हुए सांस्कृतिक डांस में हिस्सा लिया।

एसएससी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति मुदगिल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हमारे बच्चों का सहभागी बनना बहुत ही गर्व की बात है। इसके लिए बच्चों ने नियमित अभ्यास किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके लिए हम रक्षा मंत्रालय के भी आभारी हैं जिनके सहयोग से यह सुअवसर प्राप्त हुआ। मुदगिल ने बताया कि स्कूल चेयरमैन केके भारद्वाज क्योंकि स्वयं भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और हमेशा बच्चों को देश भक्ति के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में हम सभी को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने की प्रेरणा मिली। भारद्वाज ने बच्चों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version