Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

आई.आई.टी.एफ- 2024: प्रगति मैदान में विकसित भारत @ 2047 की थीम पर राजस्थान पवेलियन का किया गया उद्घाटन

राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार को शुरू हुए चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार की मेला थीम “विकसित भारत @ 2047” के अनुरूप राजस्थान पवेलियन को नए रूप -रंग में तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने किया।

  उद्घाटन के अवसर पर श्री सुधांश पंत ने कहा कि इस बार की मेला थीम के अनुसार राजस्थान पवेलियन में राजस्थान की प्रगति, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को बखूबी दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी महीने में राजस्थान में होने वाली "राइजिंग राजस्थान समिट -2024' में निवेशकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी पवेलियन में विशेष व्यवस्थाएं की गई है जहां देश-विदेश से आए व्यापारियों और दर्शकों के लिए राजस्थान में निवेश के अवसरों को समझने और राजस्थान की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के प्रबंध निदेशक श्री नागिक्य गौहिन ने बताया कि इस बार व्यापार मेले के राजस्थान पवैलियन में रीको, बीआईपी, उद्योग विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग के साथ-साथ रूढा और राजस्थली द्वारा अपने-अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। श्री गौहिन ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध उत्पाद एक ही जगह पर दिल्लीवासियों और देश विदेश से आए दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए गए इसलिए अधिक से अधिक राजस्थान पवैलियन का भ्रमण पर इस अवसर का फायदा लेना चाहिए।

राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री दिनेश सेठी ने बताया कि पवैलियन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेने आए उद्यमियों और हुनरमंद कलाकारों के लगभग 23 स्टालों का प्रदर्शन किया गया है जिसमें राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पादों में विशेष रूप से लाख की चूड़ियां, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आइटम्स, टेक्सटाइल के समान, रजाइयौं के साथ ही राजस्थानी खान पान स्टॉल भी लगाए गए हैं। पवेलियन में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और कार्यकलापों का विशेष प्रदर्शन किया गया है जिससे दर्शकों का उत्साहवर्धन हो रहा है।

18 नवंबर को होगा राजस्थान दिवस

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 नवंबर को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जहां विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।