Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर साॅंस्कृतिक संध्या

राजस्थान के लोक कलाकारों ने समां बांधा

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की सांय एमफी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रा मुग्ध हो गये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र की उप निदेशक श्रीमती दीपाली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान की दिल्ली में संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीना और जनसंपर्क अधिकारी डाॅं. शिवराम मीना सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

श्रीमती दीपाली शर्मा ने बताया कि दो घंटे से भी अधिक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलियाँ नृत्य की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही। उन्होंने बताया कि जोधपुर के सुआ सपेरा और उनके दल की नृत्यांगनाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने शरीर को रबर की गुड़ियां की तरह तोड़ मोड़कर गजब की लचक के साथ ऐसा अनूठा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गये। नृत्यांगनाओं ने मुंह और आंखों की पलकों से अंगूठी उठाकर भारी करतल ध्वनि अर्जित की।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक श्री छत्रपाल यादव ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के प्रारम्भ में बाड़मेर से आए श्री भुंगर खान एवं उनके दल के सदस्यों ने खड़ताल वादन एवं गायन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि भरतपुर के श्री गफरूद्दीन मेवाती एवं पार्टी ने भपंग वादन से समा बांधा। दिल्ली की सुश्री कल्पना चैहान एवं उनकी संगनियों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य पर उपस्थित आंगतुकों ने तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा की।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के पर्यटन अधिकारी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि पाली से आई श्रीमती गंगा देवी और पार्टी ने ‘तेरह ताल नृत्य’ और बारां से आये श्री शिवनारायण एवं उनके दल ने ‘चकरी नृत्य’ से सभी का मन हर्षित किया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जयपुर के श्री जीतु भवई के भवई नृत्य और दिल्ली के श्री अनीसुद्दीन और उनके दल द्वारा प्रस्तुत चरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उद्घोषक अलवर के श्री खेमेन्द्र सिंह थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।