Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

“सेप्ट यूनिवर्सिटी ने समर 2025 के लिए खोले शिक्षा के नए आयाम, 50 से अधिक अनोखे कोर्सेस की पेशकश”

नई दिल्ली, सेप्ट यूनिवर्सिटी ने समर 2025 टर्म के लिए नए वैकल्पिक पाठ्यक्रमों की घोषणा की है। ये पाठ्यक्रम 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों और पेशेवरों के लिए खुले हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 19 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी और 21 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक छात्र sws.cept.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

50 से अधिक पाठ्यक्रम, ऑन-कैंपस, ऑनलाइन और यात्रा-आधारित विकल्प उपलब्ध

समर स्कूल के अंतर्गत 50 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश की जा रही है, जिनमें ऑन-कैंपस, ऑनलाइन और यात्रा-आधारित अध्ययन विकल्प शामिल हैं। यात्रा-आधारित कोर्सेस के तहत छात्र पेरिस, वेनिस, मॉस्को, कुआलालंपुर और सिंगापुर जैसे वैश्विक शहरों में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

शहरों से लेकर महासागरों तक – विविध विषयों पर कोर्सेस

इस वर्ष समर टर्म में कई अनूठे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, पेरिस में शहरी विकास का अध्ययन, भूटान में शहरी स्थायित्व (अर्बन रेज़िलिएंस) को समझना, और ‘इमैजिन्ड लैंडस्केप्स: ए सिनेमेटिक मैपिंग ऑफ पेरिस’ जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, रचनात्मक रुचि रखने वालों के लिए अंडमान द्वीपसमूह में ‘ओशेनिक टेल्स’ कोर्स, जहां छात्र पानी के भीतर फिल्म निर्माण और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में डिजाइन की भूमिका को समझ सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर

यात्रा-आधारित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र विभिन्न संस्कृतियों और वास्तुकला से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थलों की खोज कर सकते हैं। इस साल, विद्यार्थी जापान की यात्रा कर वहां की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक नवाचारों को समझने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा के नए आयाम खोलने की पहल

सेप्ट यूनिवर्सिटी भारत में समर और विंटर स्कूलों की अवधारणा को अपनाने वाले अग्रणी संस्थानों में से एक है। यूरोपीय शिक्षा प्रणाली से प्रेरित इस पहल के अंतर्गत दो से चार सप्ताह के गहन पाठ्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को विषयों की अंतर्विषयक (इंटरडिसिप्लिनरी) समझ विकसित करने का अवसर मिलता है।

शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाए जाएंगे कोर्सेस

इन पाठ्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन्हें शिक्षाविदों, पेशेवरों, कलाकारों और भारत तथा विदेशों के विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जाएगा।

सेप्ट यूनिवर्सिटी के एकेडमिक्स डिप्टी प्रोवोस्ट प्रोफेसर चिरायु भट्ट ने इस पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सेप्ट का समर और विंटर स्कूल प्रोग्राम विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह उन्हें विभिन्न दृष्टिकोणों की समझ देता है और उनकी शैक्षणिक लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है। हमारे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को नए क्षेत्रों को खोजने और शिक्षण की नवीनतम विधियों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं।”

अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए sws.cept.ac.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें :- दुनिया में सबसे ज्यादा मांस खाने वाले 10 देश: भारत की रैंकिंग क्या है?

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version