Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

सुब्रतो कप: पंजाब के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने जीता सब-जूनियर (अंडर 14) लड़कों का खिताब

नई दिल्ली।

62वें सुब्रतो कप सब-जूनियर (अंडर 14) फुटबॉल कप में मोहम्मद आजम खान के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत पंजाब मोहाली के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने चौंगफियांगा मिडिल स्कूल, सैडेन, कोलासिब, मिजोरम को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। आर्मी सर्विस कोर सेंटर में खेले गए रोमांचक फाइनल में मिनर्वा ने 1-0 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार है कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई स्कूल सुब्रतो कप विजेता बना। मुख्यातिथि एयर मार्शल आर. मूलीश एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ट्रेनिंग कमांड ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर बोलते हुए एयर मार्शल आर. मूलीश एवीएसएम, वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने कहा, “जमीनी स्तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल सुब्रतो कप आयोजित किया जाता है और देश भर के स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। यह टूर्नामेंट बच्चों के खेल कौशल को बढ़ाने और सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक आदर्श क्षेत्र है। विजेताओं और भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को मेरी हार्दिक बधाई। मैं टूर्नामेंट के सफल और त्रुटिहीन संचालन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई देता हूं।”

फाइनल के अंत में नकद पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिए गए। दिवंगत ग्रुप कैप्टन वी.एन. सिंह मेमोरियल फेयर प्ले ट्रॉफी और 50,000 रुपये का चेक मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, मालोटी, हिमाचल प्रदेश को आयोजन समिति के अध्यक्ष, एयर कमोडोर सरबजीत सिंह, एयर ऑफिसर कमांडिंग, एएफएस जलाहल्ली द्वारा प्रदान किया गया। बम्पटनर बेंगनाबारी एच.एस.एस., सिबसागर, असम के विवेक तांती को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए सेफ हैंड ट्रॉफी और 25,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए मिनर्वा पब्लिक स्कूल के आशु कश्यप को रु 25,000 का चेक का पुरस्कार दिया गया। चावंगफियांगा मिडिल स्कूल, सैडेन, कोलासिब, मिजोरम को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के लिए 40,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। मिनर्वा पब्लिक स्कूल के खानगेमबम बिबाश को प्रशिक्षण कमान के वरिष्ठ अधिकारी (प्रशासन) एयर वाइस मार्शल आर.वी. रामकिशोर वीएसएम द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी और 40,000 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 2,00,000 रुपये, लेफ्टिनेंट जनरल बी.के रेप्सवाल एवीएसएम, वीएसएम, कमांडेंट, एएससी सेंटर एंड कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए। जबकि सुब्रतो कप के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा विजेता ट्रॉफी के साथ 3,50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version