Wednesday, 29 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा और पुलिस पर हमलों की कड़ी निंदा की CJP के बाद फतेहपुर में ‘Gen Alpha’ का प्रदर्शन, छात्रों ने की विद्यालय से मूलभूत सुविधाओं की मांग NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI काउंसल की गैरमौजूदगी पर CJP ने उठाए सवाल बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब मिलेगा दिल्ली में लिट्टी-चोखा से लेकर सत्तू तक का असली स्वाद PoK में चुनाव से पहले हिंसा ने बढ़ाई चिंता, रावलकोट से मीरपुर तक तनाव के बीच हो रही वोटिंग, अब तक 20 की मौत RBI का बड़ा कदम, ₹10 और ₹20 के Polymer Notes का होगा फील्ड ट्रायल स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा और पुलिस पर हमलों की कड़ी निंदा की CJP के बाद फतेहपुर में ‘Gen Alpha’ का प्रदर्शन, छात्रों ने की विद्यालय से मूलभूत सुविधाओं की मांग NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI काउंसल की गैरमौजूदगी पर CJP ने उठाए सवाल बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब मिलेगा दिल्ली में लिट्टी-चोखा से लेकर सत्तू तक का असली स्वाद PoK में चुनाव से पहले हिंसा ने बढ़ाई चिंता, रावलकोट से मीरपुर तक तनाव के बीच हो रही वोटिंग, अब तक 20 की मौत RBI का बड़ा कदम, ₹10 और ₹20 के Polymer Notes का होगा फील्ड ट्रायल स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती पर राष्ट्र ने उनका कृतज्ञ स्मरण किया

नई दिल्ली।

राजेन्द्र चिंतन समिति द्वारा आयोजित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की 139 वी जंयती पर अयोजित
समारोह का आरंभ दिल्ली विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, श्री सोमनाथ भारती, विधायक, मालवीय नगर , दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन, चिंतन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजयशंकर चतुर्वेदी , संयोजक श्री राम कृष्ण शर्मा ने मंगलदीप प्रज्जवलित कर राजेन्द्र बाबू के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस मौके पर श्री सोमनाथ भारती ने कहा कि राजेन्द्र बाबू ने स्वाधिनता संग्राम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी, नेहरू,सरदार पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र को स्वाधीन कराने में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। देश संविधान से चलता है हम सबको आज प्रतिज्ञा लेनी चाहिए की डा. राजेंद्र बाबू के दिखाए गए हुए मार्ग पर चले ।”

दिल्ली विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने कहा , डा. राजेन्द्र प्रसाद जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सच्चे देशभक्त थे। उनका संविधान की रचना में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू ने अपने त्याग, तपोनिष्ठ जीवन को राजनीतिक गरिमा प्रदान की ।

चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजयशंकर चतुर्वेदी ने कहा, “डा. राजेन्द्र प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम के दिनों से देश सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और आजीवन निष्ठापूर्वक उस मार्ग पर चलते रहे। । राजेन्द्र बाबू की नीति थी कि भारत एक था है और एक रहेगा को कायम रखने का हमें आज फिर से प्रण लेना चाहिए।”

राजेंद्र चिंतन समिति के संयोजक राम कृष्ण शर्मा ने कहा, ” लोकतंत्र और एकता के लिए उनके प्रयास पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे। वह गहन बुद्धिमता और दृढ़ नेतृत्व के अत्यंत गर्व का स्रोत थे।”

इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा , पीआर गुरु के संस्थापक, समाजसेवी श्री राहुल शर्मा, वरिष्ट पत्रकार श्री सुनील नेगी को शॉल और राजेंद्र बाबू का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री मनोज कुमार शर्मा ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा ” डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने सादगी और नैतिकता के उच्च मापदंड स्थापित किये। आज हम उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर उन्हे सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर सकते हैं। “

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।