Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी

बीकानेर हाउस में आयोजित नौ दिवसीय ‘राजस्थान उत्सव-2024 में राजस्थानी हस्तशिल्प मेले का हुआ समापन

मेले में राजस्थानी आर्टिजंस की हुई 24 लाख की बंपर सेल

नई दिल्ली।

दिल्लीवासियों के दिलों पर राजस्थानी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान की अमिट छाप छोड़कर नौ दिवसीय राजस्थान उत्सव का आज गुरूवार को समापन हो गया।

बीकानेर हाउस में रूडा, राजस्थान पर्यटन विभाग और बीएचएमएस की ओर से आयोजित राजस्थानी हॉट बाजार और राजस्थान उत्सव के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाते अलग-अलग कार्यक्रमों ने देशी-विदेशी आगंतुकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया।

राजस्थान उत्सव में गणगौर की सवारी के साथ- साथ सांस्कृतिक संध्याओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राजस्थानी परंपरानुसार राजस्थानी परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने मंगल कलश लेकर गणगौर सवारी निकालकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री आलोक ने बताया कि ऐसे उत्सवों के माध्यम से राजस्थान सरकार नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को ‘गेटवे ऑफ राजस्थान’ के साथ राजस्थानी कला संस्कृति का दर्शनीय केंद्र बनाना चाहती है।

रूडा के श्री ओमप्रकाश ने बताया कि उत्सव के दौरान बीकानेर हाउस परिसर में लगाए गए राजस्थानी हाट बाजार में राजस्थान के विभिन्न अंचलों के राष्ट्रीय एवं राज्य पुरूस्कार प्राप्त हस्तकलाकारों ने लगभग 35 स्टॉलों पर अपनी कला, परिधान और खानपान का सजीव प्रदर्शन कर दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया।

रुडा के श्री मयंक जोशी ने बताया कि इस हाट बाजार में आगंतुकों ने जहां एक ओर राजस्थान के हस्तकलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों जैसे कोटा डोरिया, सांगानेरी प्रिंट, बंगरू प्रिंट, मोजडी, जयपुर बैंगल्स, ज्वेलरी, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग्स, इत्यादि की खूब खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर राजस्थान के खानपान जैसे दाल-बाटी-चूरमा, मिर्ची पकौड़ा आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा।

उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय राजस्थान उत्सव के दौरान रूडा के माध्यम से लगाए गए इस राजस्थानी हाट बाजार में आर्टिजंस की करीब 24 लाख से ज्यादा की बंपर सेल हुई है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड बिक्री है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version