Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

पीएम मोदी 10 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जल्द चलेगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत भी, दिल्ली में रखरखाव का होगा खास ‘इंतजाम’

नई दिल्ली।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द चलाने की तैयारी है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण ने स्लीपर कोच का अनावरण किया है। 6-7 महीने में स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर होंगी।

उम्मीद है कि दिल्ली से भी अलग-अलग शहरों के लिए यह ट्रेन चलेगी और इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आनंद विहार में इसके रखरखाव की सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को पूरे देश में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे के 85 हजार करोड़ की परियोजनाओं को उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें आनंद विहार में बनने वाला वंदे भारत स्लीपर रखरखाव केंद्र शामिल है।

चंडीगढ़ तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

चेयरकार वंदे भारत के लिए पहले से स्थापित रखरखाव केंद्रों का उन्नयन कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री अलग-अलग शहरों के बीच 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत करेंगे। इसमें हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ तक चलेगी।

जन औषधि केंद्र की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री पूरे देश में 50 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र की शुरुआत करेंगे। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल सहित उत्तर रेलवे में पांच स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इस समय उत्तर रेलवे में 147 स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाल हैं। मंगलवार को 48 अन्य स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

दिल्ली मंडल में होने वाले अन्य कार्य

उत्तर रेलवे में आने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर पर 17 कार्गो प्रबंधन केंद्र स्थापित होंगे। दो गुड्स शेड की शुरुआत होगी। आनंद विहार में कवर्ड वाशिंग लाइन की सुविधा उपलब्ध होगी। कई अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।