Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

देश के 550 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सिटी सेंटर की तर्ज पर होंगे विकसित, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नई दिल्ली।

देश के 550 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को 40,000 करोड़ रुपये की लागत से 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। इन 550 रेलवे स्टेशनों को रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर में विकसित करके इन पर मौजूद सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का होगा विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों पर ‘रूफ प्लाजा’ लगाया जाएगा। ‘रूफ प्लाजा’ में फूड कोर्ट, छोटे बच्चों के खेलने के लिए छोटी-सी जगह और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्थान भी होगा। इस योजना में हर एक स्टेशन पर कार्यकारी लाउंज और व्यावसायिक बैठकों के लिए खास जगह का निर्माण भी शामिल है।

इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के भवनों में सुधार, मल्टीमॉडल भवन, विकलांग व्यक्तियों के लिए सुविधा, गिट्टी रहित पटरी के प्रावधान शामिल है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, मुफ्त वाईफाई और स्थानीय उत्पादों के लिए क्योस्क भी बनाया जायेगा। अमृत भारत योजना के अनुसार प्लेटफार्मों की लंबाई 600 मीटर होगी। जोनल रेलवे और प्रमुख शहरों और कस्बों में स्थित स्टेशनों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब तक 1,318 स्टेशनों का चयन किया गया है। पहले चरण में 550 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर अच्छी लाइट्स भी लगाईं जायेंगी साथ ही हाई क्वालिटी प्लेटफार्म भी बनाये जायेंगे। बता दें कि बजट में भी इस योजना का जिक्र सरकार कर चुकी है। जब ये 550 स्टेशनों पर काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद इस योजना का अगला चरण शुरू होगा और बचे हुए स्टेशन इसमें शामिल किये जायेंगे।

50 हजार स्कूली छात्रों को दिए जाएंगे पुरस्कार

जब पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना की आधारशिला रखेंगे, उसी दौरान लगभग 50,000 स्कूली छात्रों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने भारतीय रेलवे द्वारा 4,000 स्कूलों में आयोजित ‘2047-विकसित भारत की रेलवे’ विषय पर भाषण, निबंध और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, उन्हें पुरस्कार दिए जायेंगे। लगभग चार लाख छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।