Monday, 21 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, एक के बाद एक टकरा गईं गाड़ियां

नई दिल्ली।

दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला है। विजिबिलिटी कम होने के कारण हापुड़ के पास करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसके चलते हाइवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया गया है। इस हादसे में कई लोग चोटिल हुए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

बता दें कि घटना आज (31 जनवरी) सुबह की है, जहां घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण हापुड में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर कई वाहन टकरा गए। इस दुर्घटना के कारण कई लोगों को चोटें आईं हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया।

हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। सामने आया वीडियो।

pic.twitter.com/VkZ5gmDP0t

दुर्घटना के वीडियो में हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुई टक्कर के कारण एक जीप, एक ट्रक और कई कारों सहित अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक NH-9 पर हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास ये हादसा हुआ है। हादसे का कारण कोहरा है। हाइवे पर खराब खड़ी पिकप गाड़ी से अन्य गाड़ियां टकरा गईं। तेज रफ्तार दो कैंटर ट्रक हाइवे पर पलट गए। जाम खुलवा रहे एक सिपाही को कैंटर ने टक्कर भी मारी। जिसमें सिपाही सहित चार लोग घायल हो गए।

मामले में पिलखुवा सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-लखनऊ हाइवे NH-9 पर सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें कुछ वाहन पलट गए हैं। एक पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पिकअप ड्राइवर को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। जब पिकअप को हटा रहे थे तो सिपाही को पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मारी जिससे उसके पैर में थोड़ी चोट लगी है। उसको भी उपचार के लिए भेजा गया है। एक टैंकर हाइवे पर पलट गया है जिसकी वजह से थोड़ा जाम लगा था। लेकिन जल्द ही उसको खुलवा दिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। किसी की भी जान नहीं गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।