Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने

दिल्ली में चल रही थी नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्ट्री, क्राइम ब्रांच ने बरामद किया 715 लीटर ऑयल

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने समयपुर बादली के संजय गांधी नगर ट्रांसपोर्ट नगर में नकली इंजन बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री से 715 लीटर ऑयल के अलावा काफी मात्रा में नामचीन ऑयल कंपनियों के पैकेजिंग का सामान भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर फैक्ट्री मालिक अतुल गुप्ता (43) को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने ऐसे मारी रेड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की नई दिल्ली रेंज टीम को मंगलवार को सूचना मिली थी कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना के बारे में आला अधिकारियों को बताया। जिसके बाद एक टीम को रेड के लिए भेजा गया। पुलिस फैक्ट्री में पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए। वहां बड़ी संख्या में नामचीन कंपनी के इंजन ऑयल के डिब्बे, ऑयल से भरे बड़े ड्रम, पैकेजिंग के दूसरे सामान भरे पड़े थे। कुछ ही देर में फैक्ट्री मालिक अतुल गुप्ता भी वहां पहुंच गए।

495 लीटर तैयार नकली ऑयल बरामद

दो जगह ड्रमों में 495 लीटर तैयार नकली ऑयल रखा था। जबकि एक जगह 220 लीटर कच्चा ऑयल रखा हुआ था। जिसमें अन्य पदार्थ मिलाकर वह नकली ऑयल तैयार कर रहे थे। इसके अलावा नामचीन कंपनियों के मोनोग्राम, स्टीकर, बोटल्स, ढक्कन आदि भी भरे हुए थे। पुलिस ने बड़े कट्टों में सामान सीज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस-किस मार्केट में किन-किन दुकानदारों को नकली ऑयल सप्लाई कर रहा था। दावा किया जा रहा है कि इस केस में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यही कारण हैं कि फिलहाल आला अधिकारी मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।