Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET घोटाला: इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में INNOVATIVEVIEW की भूमिका पर गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज 18वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, इस बीच जानिए दुनिया के 7 सबसे लंबे अनशन और उनके कारण Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां NEET घोटाला: इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में INNOVATIVEVIEW की भूमिका पर गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज 18वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन, इस बीच जानिए दुनिया के 7 सबसे लंबे अनशन और उनके कारण Expiry Date बदलकर आपकी रसोई तक पहुंच रहा ज़हर? दिल्ली के ओखला से सामने आए फूड रैकेट ने बढ़ाई चिंता 1976 Chowchilla Bus Kidnapping: जब फिरौती के लिए रची गई 26 बच्चों को जिंदा दफनाने की साजिश E20 पेट्रोल: देश के लिए हरित भविष्य या वाहन मालिकों के लिए नई चुनौती? आखिर क्यों छिड़ी है एथेनॉल पर इतनी बड़ी बहस रेफरी पर भड़के फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेशॉम्प्स, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उठाए गंभीर सवाल GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां

डॉ. के ए पॉल ने राहुल गांधी को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, जमीन सौदे पर कड़ी चेतावनी

“मोहब्बत की दुकान” या युवाओं के साथ धोखा? – हैदराबाद यूनिवर्सिटी की 400 एकड़ जमीन बेचने पर कांग्रेस सरकार घिरी

प्रख्यात ईसाई धर्मप्रचारक और प्रजाशांति पार्टी के अध्यक्ष डॉ. के ए पॉल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी की 400 एकड़ जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख करोड़ से अधिक है, को निजी कंपनियों, विशेष रूप से अडानी ग्रुप, को बेचे जाने की तैयारी चल रही है।

डॉ. पॉल ने इस सौदे पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि यदि यह सौदा तुरंत रद्द नहीं किया गया, तो वह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई छेड़ देंगे

“क्या राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ सिर्फ दिखावा थी?”

डॉ. पॉल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा किए गए वादों को याद दिलाया और सवाल किया, “क्या युवाओं के लिए ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने की बात सिर्फ एक राजनीतिक नाटक था? अब जब छात्रों का भविष्य खतरे में है, तब कांग्रेस सरकार क्यों चुप है?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस भूमि सौदे का विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा बेरहमी से दबाया जा रहा है, यहां तक कि ईद के दिन भी कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कांग्रेस को सिर्फ अडानी से मिलने वाले पैसों की चिंता है? तेलंगाना के भविष्य की नहीं?”

कानूनी कार्रवाई और तेलंगाना सरकार गिराने की धमकी

डॉ. पॉल ने साफ कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर यह सौदा रद्द नहीं हुआ, तो वह जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे और इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे

उन्होंने चेतावनी दी, “मैंने पहले भी स्टील प्लांट की बिक्री रोकी थी, कामारेड्डी के किसानों की जमीन बचाई थी, और यह भी रोक दूंगा। सरकार चाहे बीजेपी की हो, कांग्रेस की हो या किसी और की—युवाओं के भविष्य को किसी भी कीमत पर नहीं बेचा जा सकता!”

डॉ. पॉल ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी बंद दरवाजों के पीछे इस तरह के सौदे करते रहे, तो तेलंगाना में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का अभियान शुरू किया जाएगा

जनता, मीडिया और पुलिस से अपील

डॉ. पॉल ने जनता, मीडिया और पुलिस से अपील की कि वे इस गैर-कानूनी और अनैतिक सौदे के खिलाफ आवाज उठाएं

उन्होंने कहा, “इस संदेश को तब तक साझा करें, जब तक यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रेवंत रेड्डी तक न पहुंच जाए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।”

ये भी पढ़ें :- Andhra Pradesh बालभद्रपुरम में Cancer का कहर, हर गली-मोहल्ले में मरीज

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version