Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक?

डीयू का 100वां दीक्षांत समारोह 24 को, 1.38 लाख छात्रों को मिलेगी ‘खास’ डिग्री

नई दिल्ली।

दिल्ली विश्वविद्यालय का 100वां दीक्षांत समारोह 24 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में डीयू के 1.38 लाख छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्रों के परिधानों से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

अलग-अलग रंगों के स्टॉल में नजर आएंगे छात्र-छात्राएं

वीसी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं अलग-अलग रंग के स्टॉल ओढ़े नजर आएंगे। अलग-अलग वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग रंग के हैंडलूम के स्टॉल पहना नया किया गया है। इस व्यवस्था के अनुसार पीजी के छात्र फिरोजी रंग के हैंडलूम कपड़े के बने अंगवस्त्र ओढ़ेंगे, जिसमें दोनों साइड सुनहरे रंग के बॉर्डर पर विश्वविद्यालय और शताब्दी लोगो रहेंगे।

वहीं यूजी के छात्रों के लिए पीले रंग का स्टॉल होगा। इस पर भी सुनहरे रंग का बॉर्डर होगा और इस पर दोनों ही लोगो लगे होंगे। वहीं विश्वविद्यालय के पीएचडी, डीएम और एमसीएच के छात्र के स्टॉल का रंग लाल होगा। यह स्टॉल भी हैंडलूम का होगा और इसके दोनो तरफ के बॉर्डर का रंग सुनहरा होगा और इस पर भी दोनों लोगो लगे होंगे।

डिग्री पर होंगे 17 तरह के सिक्योरिटी फीचर

वीसी ने बताया कि पर्पल रंग का स्टॉल अधिकारियों के लिए होगा और सभी विभागों के हेड और प्रिंसिपल मरून रंग के स्टॉल पहनेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय जो डिग्री प्रदान करेगा उसमें भी भारतीय मुद्रा की तरह सुरक्षा के फीचर होंगे। प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डिग्री में भारतीय नोट की तरह 17 अलग-अलग सिक्योरिटी फीचर हैं, यही कारण है कि इसे कॉपी करना आसान नहीं होगा। इसके साथ ही डिग्री पर छात्रों की रंगीन तस्वीर भी लगी रहेगी। इस समारोह में 1.38 लाख यूजी और पीजी छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।