Sunday, 06 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

जन्मदिन ही बन गया मरणदिन, दो लड़कियों संग मनाने पहुंचा था बर्थडे, तीसरी ने मरवा डाला

नई दिल्ली।

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को जन्मदिन की पार्टी दे रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसके दो दोस्तों को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक युवती जन्मदिन की पार्टी देने वाले युवक को पहले से जानती थी। वह उसके पास आकर बैठ गई। इस दौरान युवक के साथ पार्टी कर रही अन्य लड़कियों की युवती के साथ बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवती ने अपने साथियों को बुला लिया। इन्होंने मिलकर युवक और उसके दोस्तों पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, सबूत मिटाने सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रेस्टोरेंट मालिक समेत छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। उधर, देर रात तक रेस्टोरेंट खुलने और हत्या के मामले की जांच में लापरवाही के बरतने के आरोप में मंगोलपुरी थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जन्मदिन के दिन ही गई जान

मरने वाले युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय जतिन शर्मा के रूप में हुई है। हमले में जतिन के दो दोस्त प्रशांत और बाली भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक जतिन परिवार के साथ डी-ब्लॉक, बुध विहार, फेस-एक में रहता था। वह इकलौती संतान था। मंगलवार को उसका जन्मदिन था। उसने रात में दोस्तों को पार्टी देने का प्लान बनाया। जतिन की यारों दा अड्डा नामक रेस्टोरेंट में पहचान थी। यह रेस्टोरेंट पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल में मौजूद है। रात करीब साढ़े 12 बजे सभी वहां जुटे और केक कटने के बाद खाना-पीना हुआ।

मामूली झगड़ा मौत तक पहुंचा

रात करीब ढा़ई बजे सभी रेस्टोरेंट के बाहर आकर बैठ गए। तभी जतिन को पहले से जानने वाली रेस्टोरेंट में काम करने वाली जोया नाम की लड़की उसके पास आकर बैठ गई। इसपर जतिन के साथ पार्टी में आई दो युवतियों की जोया से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। बात बढ़ी तो जोया ने आवाज देकर रेस्टोरेंट में काम करने वाले अपने बाकी साथियों को बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने जतिन, प्रशांत व बाली पर चाकू, लाठी, डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में जतिन, बाली व प्रशांत घायल हो गए। घायलों को भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां जतिन को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अन्य घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के इरादे से रेस्टोरेंट और उसके बाहर फैले खून को पानी डालकर धो दिया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भगवान महावीर अस्पताल से जतिन की मौत की सूचना मिली। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल व अन्यों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जहां वारदात हुई, उसे पानी डालकर धो दिया गया था, लेकिन टीम को खून के छींटे मिल गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। उससे कई आरोपियों की पहचान हुई है, जिसके आधार पर रेस्टोरेंट मालिक समेत कुल छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।