Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के मुनाफ़े में 150% इजाफ़ा, कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के रिपोर्ट में बताया

नई दिल्ली।

भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक बस निर्माता, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (ओजीएल) ने आज 30 सितंबर, 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा एकसाथ की। निदेशक मंडल ने आज आयोजित एक बैठक में इन वित्तीय निष्कर्षों को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी।

परिणामों के अनुसार, तिमाही के दौरान, ओलेट्रा ने 154 इलेक्ट्रिक वाहन वितरित किए, जो 2022-23 में वितरित 111 बसों की तुलना में 39 % प्रतिशत की वृद्धि है।

23-24 Q2 राजस्व 73% बढ़कर रु. 307.16 करोड़ हो गया। राजस्व में यह उल्लेखनीय वृद्धि अधिक वितरण के कारण दर्ज की गई। कंपनी ने अब तक 1437 इलेक्ट्रिक बसें वितरित की हैं। इस अच्छे प्रदर्शन के लिए निदेशक मंडल ने टीम को बधाई दी है. कंपनी के पास कुल 8,208 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर अभी है।

FY23-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA रु._ 45.06 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 72% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है। पीबीटी रु. 26.57 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले साल रु. 11.03 करोड़ था, इसमे लगभग 141% की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में PAT रु. 7.42 करोड़ की तुलना में 150%. बढ़कर रु.18.58 करोड़ हो गया।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त अवधि के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) 4.40रुपये की रिपोर्ट की, जबकि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 2.95 थी।

पहली छमाही के प्रदर्शन की मुख्य बातें :

FY23-24 की पहली छमाही के लिए राजस्व 14%. बढ़कर रु._ 523.18 करोड़ हो गया। राजस्व में यह उल्लेखनीय वृद्धि वितरण के कारण दर्ज की गई।

इस कैटेगरी में कंपनी का EBITDA सीधे तौर पर रु. 86.57 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है। पीबीटी रु. बढ़कर 51.83 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 33.92 करोड़ रुपये की तुलना में 53% की वृद्धि है। पिछले वित्तीय वर्ष 24.10 करोड़ के तुलना में PAT 52% बढ़कर रु. 36.65 करोड़ हो गया।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के सीएमडी श्री. के. वी. प्रदीप ने कहा, “हमें वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने समेकित राजस्व और लाभ में मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए खुशी हो रही है। हमारा ध्यान अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ाने पर है। हमारे पास एक व्यापक ऑर्डर बुक भी है। ”150 एकड़ में बन रही सीतारामपुर फैक्ट्री का निर्माण तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री हमारी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version