Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट: 40 दिन महत्वपूर्ण, करनी होगी लगन से मेहनत, कार्यकर्ताओं से बोले डॉ. उदित राज

कार्यकर्ताओं की बैठकें कर सिखाए चुनावी मैनेजमेंट के गुर

नई दिल्ली।

भाजपा को शिकस्त देने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरी हैं। दिल्ली में दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं। प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज भी सुनिश्चित जीत हासिल करने के लिए समीकरण तय करने में लगे हुए हैं। मंगलवार-बुधवार को डॉ. उदित राज ने विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की और चुनावी मैनेजमेंट के गुर सिखाए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के रोहिणी जिलाध्यक्ष विशाल मान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभू दयाल शर्मा, अशोक सहरावत, निजी सचिव सीएल मौर्य, संजय राज और मनीष कुमार सहित कई गणमान्य साथी नेता उपस्थित रहे।

40 दिन महत्वपूर्ण

डॉ. उदित राज ने कार्यकर्ता बंधुओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी मैनेजमेंट के गुर सिखाते हुए कहा, ‘ यह 40 दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर पकड़ बनाते हुए पूरी लगन से अगर मेहनत कर लेंगे तो इस सीट पर कांग्रेस की जीत को कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने कहा, ‘ प्रत्येक कार्यकर्ता को एक-एक वोटर से कई दफा जाकर मिलना चाहिए, उनकी समस्याओं से अवगत होना चाहिए और कांग्रेस के न्याय पत्र की सभी मांगों से उन्हें अवगत कराना चाहिए। उन्हें अपना वोट जरूर देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि काफी वोटर तो आज के राजनीतिक माहौल की वजह से वोट देने ही नहीं आते हैं। वोटरों को पहले के किए गए कार्यों से भी कार्यकर्ता को अवगत कराना चाहिए और आगे वह क्षेत्र के लिए क्या कर सकते हैं इससे भी परिचित वोटर को किया जाना चाहिए।’

बता दें कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ. उदित राज को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने यहां मौजूदा सांसद हंसराज की जगह पर योगेंद्र चंदोलिया पर दांव खेला है। यह दिल्ली में अनुसूचित जाति के लिए इकलौती सुरक्षित सीट है। और डॉ. उदित राज यहां के लिए नए नहीं है। वह यहां से एक बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस की ओर से वह लड़ते हुए रिकॉर्ड वोट से जीतें, इसको लेकर ही वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर मंथन करने में लगे हुए हैं। बूथ लेवल मैनेजमेंट को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

बुधवार को नॉर्थ एवेन्यू आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. उदित राज ने बैठक की। जबकि इससे पहले मंगलवार को रोहिणी स्थित कार्यालय, मुंडका विधान सभा में डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में नागलोई कैंप के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चांद मलिक, खटीक समाज अध्यक्ष सुनील बबलू, दिल्ली इंटक जनरल सेक्रेटरी सत्यव्रत पुनिया के यादव पार्क में, राजेंद्र पार्क स्थित चौधरी फतेह सिंह के घर पर, मीर विहार में पिंटू शकील और शाब्दा जेजे कॉलोनी में कुलदीप राणा के यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर उन्हें बूथ लेवल मैनेजमेंट सीखाते हुए प्रचार के लिए प्रेरित किया। मीर बिहार और शाब्दा जेजे कॉलोनी में उन्होंने लोगों को अपने द्वारा किए कामों से भी अवगत कराया। उन्होंने लोगों को बताया कि उनके द्वारा पास कराए गए अंबेडकर भवन का निर्माण कार्य भाजपा सांसद शुरू तक नहीं करा पाए और नरेला तक मेट्रो लाने के कार्य को भी वह अपने कार्यकाल में पास करा चुके थे लेकिन उसके बाद इस प्रोजेक्ट पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया और आज तक वह फाइल अटकी पड़ी है।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता दिनेश गर्ग के कार्यालय पर चुनाव को लेकर तय की जा रही रणनीति पर और राखी बिरला के मंगोलपुरी स्थित उनके कार्यालय पर पहुंच केजरीवाल जी की अनैतिक गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की। उनके साथ इस सीट पर रिकॉर्ड वोट कैसे प्राप्त किए जा सके इसको लेकर भी चर्चा हुई।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।