Thursday, 09 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
San Fermín Festival 2026: स्पेन के पैम्प्लोना में फिर गूंजी उत्सव की धुन, आखिर क्यों हजारों लोग मौत का जोखिम उठाकर सांडों के साथ दौड़ते हैं? पत्रकार ने ‘नमो एम्बुलेंस’ योजना पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, तो सांसद ने करा दी Income Tax की रेड? जाने क्या है पूरा मामला Sourav Ganguly Birthday: कैसे ‘दादा’ ने बदली भारतीय क्रिकेट की सोच, खिलाड़ी से कप्तान और फिर BCCI अध्यक्ष तक का सफर अखिल भारतीय जनसंघ का बड़ा ऐलान: यूपी चुनाव से शुरू होगा अभियान, पूरे देश में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव First Movie Screening: 130 साल पहले जब भारतीयों ने पहली बार देखी फिल्म, एक ऐसी घटना जिसने रखी भारतीय फिल्म निर्माण की नींव New Zealand Labour Party: 110 साल पहले शुरू हुई एक ऐसी राजनीतिक यात्रा, जिसने बदल दी न्यूज़ीलैंड की सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि 438 दिनों तक समुद्र में बहता रहा एक इंसान: जोस साल्वाडोर अलवारेंगा की अविश्वसनीय लेकिन सच्ची कहानी नहीं रहे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर ज़ादरान, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा San Fermín Festival 2026: स्पेन के पैम्प्लोना में फिर गूंजी उत्सव की धुन, आखिर क्यों हजारों लोग मौत का जोखिम उठाकर सांडों के साथ दौड़ते हैं? पत्रकार ने ‘नमो एम्बुलेंस’ योजना पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, तो सांसद ने करा दी Income Tax की रेड? जाने क्या है पूरा मामला Sourav Ganguly Birthday: कैसे ‘दादा’ ने बदली भारतीय क्रिकेट की सोच, खिलाड़ी से कप्तान और फिर BCCI अध्यक्ष तक का सफर अखिल भारतीय जनसंघ का बड़ा ऐलान: यूपी चुनाव से शुरू होगा अभियान, पूरे देश में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव First Movie Screening: 130 साल पहले जब भारतीयों ने पहली बार देखी फिल्म, एक ऐसी घटना जिसने रखी भारतीय फिल्म निर्माण की नींव New Zealand Labour Party: 110 साल पहले शुरू हुई एक ऐसी राजनीतिक यात्रा, जिसने बदल दी न्यूज़ीलैंड की सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि 438 दिनों तक समुद्र में बहता रहा एक इंसान: जोस साल्वाडोर अलवारेंगा की अविश्वसनीय लेकिन सच्ची कहानी नहीं रहे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर ज़ादरान, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सफदरजंग अस्पताल में 8 जनवरी से शुरू होगा 150 बिस्तर वाला नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर

7 ऑपरेशन थियेटर भी होंगे इस सेंटर में

नई दिल्ली।

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अस्पताल का नया स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर 8 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस नए सेंटर में 150 बिस्तर और सात ऑपरेशन थियेटर होंगे। खिलाड़ियों और मरीजों की जल्द रिकवरी के लिए पानी के अंदर ट्रेडमिल की सुविधा के साथ लैस होगा। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आठ जनवरी से नए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में ओपीडी शुरू होगी। हालांकि इसे पूरी तरह शुरू होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी उपलब्ध

सफदरजंग अस्पताल में पहले से 35 बेड का एक स्पोर्ट्स इंजरी केंद्र मौजूद है, जिसमें तीन आपरेशन थियेटर हैं। इस केंद्र का निर्माण 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ था। सफदरजंग में अब 150 बिस्तरों और सात ऑपरेशन थियेटर वाला एक और नया स्पोर्ट्स इंजरी केंद्र शुरू होने जा रहा है। स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में अंडरवाटर ट्रेड मिल, थ्रीडी मोशन एनालिसिस, बायो मैकेनिकल लैब जैसी सुविधाएं होंगी। यहां वाटर पूल की सुविधा भी होगी, जिसका इस्तेमाल चोटिल खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन के लिए किया जाएगा। रिहैबिलिटेशन के दौरान खिलाड़ी पानी में ट्रेड मिल पर दौड़ सकेंगे। इससे उनकी तेजी से रिकवरी हो सकेगी, और वे चोट से जल्द उबर सकेंगे।

कम होगी वेटिंग

सफदरजंग में वर्तमान में मौजूद 35 बिस्तर वाले स्पोर्ट्स इंजरी केंद्र की ओपीडी में हर वर्ष 90 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। मरीजों का दबाव अधिक और सुविधाएं कम होने के कारण सर्जरी के लिए पांच माह तक की वेटिंग है। सात नए अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से मरीजों की सर्जरी की वेटिंग में कमी आएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।