Thursday, 25 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
25 जून 1947: जब एक किशोरी की डायरी ने दुनिया को युद्ध का सबसे मानवीय चेहरा दिखाया, जानिए Anne Frank की कहानी WWE आज भी Chris Benoit का नाम क्यों नहीं लेती? 19 साल पुरानी वह त्रासदी जिसके ज़िक्र से आज भी घबराती है कंपनी NCERT की किताब में पहली बार जुड़ा ‘Emergency’ का अध्याय, जानिए आखिर क्यों इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादित दौर माना जाता है? NKP Salve Story: 1983 विश्व कप फाइनल में नहीं मिली टिकट, तो 1987 में भारत ले आए पूरा विश्व कप, एक ऐसी कहानी जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट का पहचान ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच 25 जून 1947: जब एक किशोरी की डायरी ने दुनिया को युद्ध का सबसे मानवीय चेहरा दिखाया, जानिए Anne Frank की कहानी WWE आज भी Chris Benoit का नाम क्यों नहीं लेती? 19 साल पुरानी वह त्रासदी जिसके ज़िक्र से आज भी घबराती है कंपनी NCERT की किताब में पहली बार जुड़ा ‘Emergency’ का अध्याय, जानिए आखिर क्यों इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादित दौर माना जाता है? NKP Salve Story: 1983 विश्व कप फाइनल में नहीं मिली टिकट, तो 1987 में भारत ले आए पूरा विश्व कप, एक ऐसी कहानी जिसने बदल दी भारतीय क्रिकेट का पहचान ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच

संजीवनी बूटी लाते हनुमान जी आकाश में चंद्रयान देख मुस्कराए

नई दिल्ली

लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला के सातवें दिन 21 अक्टूबर शनिवार को लीला मंचन के दौरान रामभक्त उस वक्त हैरान रह गए जब आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी लेकर लौट रहे हनुमान जी आकाश में चंद्रयान को देखकर मुस्कराए।

लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक कमेटी के सदस्यो ने चांद पर देश के चंद्रयान के स्थापित होने की उपलब्धि को लीला का हिस्सा बनाने का फैसला किया, हजारों रामभक्तो के बीच जब यह दृश्य मंचित हुआ तो हर कोई मुस्कराते हनुमान और चंद्रयान की छवि को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में नजर आया। अर्जुन कुमार के मुताबिक़ वीकेंड की वजह से लीला मैदान में रामभक्तो का सैलाब शाम से ही उमडना शुरू हो गया।

लीला के जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल के मुताबिक लीला अवलोकन के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवम उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पधारे, मंत्री महोदय ने सबसे पहले श्री राम की पूजा अर्चना की। अर्जुन कुमार ने आगे बताया लीला का शुभारंभ रामादल में हनुमान की वापसी, विभिषण का श्री राम की शरण में आने, सेतु बंधन , रामेश्वरम की स्थापना, लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने तक की लीला का मंचन हुआ।

लीला में आम आदमी पार्टी के नेता ब्रजेश गोयल ने अंगद के किरदार में जान डाल दी, मंच पर रावण बने नामी एक्टर मुकेश ऋषि के अपोजिट ब्रजेश गोयल की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की। रविवार को हीरोपंती सहित कई फिल्मों की लीड एक्ट्रेस तारा सुतरिया और मशहूर फिल्म स्टार राजपाल प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने और अपनी नई फिल्म अपूर्वा का पोस्टर लांच करने आएंगे। प्रभु श्रीराम की आरती के बाद लीला कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, राजन चोपड़ा, गौरव सूरी ने आए सभी मेहमानों को लीला का स्मृति चिन्ह और राम दरबार का चित्र भेंट किया।

डिजिटल डॉल्बी साउंड के साथ लंका दहन

इससे पहले के दिन लाल किला मैदान में बाली वध का दृश्य मुंबई से आए फिल्म एक्शन डॉयरेक्टर मनोज कांगडा की निगरानी में पेश किया गया। रावण हनुमान संवाद दृश्य में बॉलिवुड के विख्यात खलनायक (मुकेश ऋषि) रावण और हनुमान का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर (निर्भय वाधवा ) ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से सभी को मंत्र मुग्ध किया। शबरी से राम जी की भेंट, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, रावण सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, से लेकर लंका दहन तक की लीला का मंचन हुआ। लंका दहन का दृश्य बिना आतिशबाजी के साउंडट्रेक डॉल्बी साउंड के साथ जब मंचित हुआ तो ग्राउंड में बैठे सभी रामभक्त झूम उठे। सूर्पनखा प्रसंग, खर दूषण वध , मारीच वध और जटायु वध के दृश्य मंच और आकाश मार्ग में पेश किए गए, इन एक्शन दृश्यो का राम भक्तो में इस कदर क्रेज था की शाम को ही ग्राउंड पूरा भर चुका था |

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।