Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Connaught Place Closed: बढ़ते प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश, केजरीवाल ने भी उठाए सवाल जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना डॉ. के. ए. पॉल की सरकार से अपील, NEET प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद करें, बल प्रयोग से बचें बाल गंगाधर तिलक जयंती: ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ कहने वाले लोकमान्य की पूरी कहानी RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट 2026 में क्रिप्टो करेंसी को लेकर क्या कहा गया? लाल सागर में फिर बढ़ा तनाव, हूतियों ने 2 सऊदी तेल टैंकरों पर हमले का किया दावा आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडरा रहा बुलडोजर का खतरा! छात्रों ने कहा- नाम बदल दो, लेकिन संस्थान मत तोड़ो NEET पेपर लीक विवाद पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े CJP और राहुल गांधी Connaught Place Closed: बढ़ते प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे बंद करने के आदेश, केजरीवाल ने भी उठाए सवाल जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना डॉ. के. ए. पॉल की सरकार से अपील, NEET प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद करें, बल प्रयोग से बचें बाल गंगाधर तिलक जयंती: ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ कहने वाले लोकमान्य की पूरी कहानी RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट 2026 में क्रिप्टो करेंसी को लेकर क्या कहा गया? लाल सागर में फिर बढ़ा तनाव, हूतियों ने 2 सऊदी तेल टैंकरों पर हमले का किया दावा आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडरा रहा बुलडोजर का खतरा! छात्रों ने कहा- नाम बदल दो, लेकिन संस्थान मत तोड़ो NEET पेपर लीक विवाद पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े CJP और राहुल गांधी

लापता सीकेएम लॉ कॉलेज प्रोफेसर का सुराग देने पर मिलेंगे 50 हजार

पुलिस ने घोषित किया ईनाम

अररिया।

सीकेएम लॉ कॉलेज अरिया के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा 24 सितंबर 2022 से लापता है, पुलिस अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अररिया पुलिस ने लापता प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लापता प्रोफेसर विपन कुमार मिश्रा की बरामदगी के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। प्रोफेसर अपहरण कांड के पांच नामजदों का पॉलीग्राफ टेस्ट करने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया है। वहीं आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा कई एंगल से पुलिस लापता प्रोफेसर को सकुशल बरामद करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लापता प्रोफेसर का सुराग देने वालों को 50 हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की है। सुराग देने वालों का पहचान गुप्त रखी जाएगी।

एसपी ने बताया कि अपहरण से संबंधित सूचनाएं जुटाई जा रही है। इनके आधार पर पुलिस जांच चल रही है। जिसे सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। पुलिस इसे संवेदनशील घटना मानते हुए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए समानांतर जांच में जुटी हुई हैं। अपहरण के बाद से ही पुलिस सक्रिय है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की। सही सूचना उनके मोबाइल नंबर या अररिया नगर थानेदार के मोबाइल नम्बर पर दी जा सकती है। जिले के बहुचर्चित अपहरण कांड में शुमार लॉ कॉलेज के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। गुरुवार को श्वान दस्ता अररिया शहर के कई इलाकों में अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए दिनभर खाक छानता रहा। लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

इससे पहले 26 अक्टूबर 2023 को पटना से पहुंची मेटल डिटेक्टर और बम दस्ता की टीम ने त्रिशुलिया घाट, बाबा की कुटी के आसपास के जंगलों में यह पता लगाने का प्रयास किया था कि कहीं अपहृत प्रोफेसर का मोबाइल या फिर उनकी लाश तो आसपास नहीं है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लॉ कॉलेज के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। मेटल डिटेक्टर और बम दस्ते के अलावा श्वान दस्ते की टीम को पूर्व में बुलाया गया था। पुलिस अपहरण की गुत्थी को सुलझाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है।

24 सितंबर 2022 को सीकेएम लॉ कॉलेज के प्रोफ़ेसर विपिन किशोर मिश्रा का अपहरण उस वक्त हुआ था जब वे शाम में कॉलेज से हाजि़री बनाने के बाद निकले थे। बता दें कि विपिन मिश्रा सुपौल जि़ला के बीरपुर निवासी है। उनके अपहरण के बाद 25 सितंबर को उनकी पत्नी स्वर्गीय प्रेमलता मिश्रा ने बीरपुर से आकर अररिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।