Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

बुराड़ी के दो हजार घरों को गिराने के नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

20 फरवरी 2024 को होगी अब सुनवाई

नई दिल्ली।

संगम विहार, वज़ीराबाद और झड़ोदा गांव के करीब दो हजार घरों को गिराने के नोटिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 20 फरवरी 2024 तय की है। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने तब तक भूमि एवं भवन विभाग, एनडीपीएल और डीजेबी को कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया है।

ये है मामला

तिमारपुर विधायक दिलीप पांडेय ने बताया कि संगम विहार वज़ीराबाद और झड़ोदा में भूमि बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से आए शारणार्थियों को रहने के लिए यह जगह दी गई थी लेकिन वह किसी वजह से यहां नहीं रहे। किसानों ने इस ज़मीन को बेच दिया था ।अब इस मामले में कोर्ट ने जगह खाली कराने का आदेश पारित कर दिया है। इस पर केन्द्र सरकार के भूमि और भवन विभाग द्वारा यहां रह रहे लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। लोगों को नोटिस में कहा गया है कि 19 नवंबर तक सभी घर खाली कर दें। ऐसा न होने की सूरत में 20 नवंबर से तोड़-फोड़ शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद बिजली और कनेक्शन काटने के भी मैसेज लोगों को मिले।

लोगों ने आउटर रिंग रोड कर दिया था जाम

गौरतलब है कि नोटिस मिलने के बाद सैंकड़ों लोगों ने आउटर रिंग रोड जाम कर दिया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। लोगों का आरोप था कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पहले यहां लोगों को बसाया गया, बिजली कनेक्शन दिए गए, वोटर आईडी कार्ड बनाए गए। अब सरकार 40 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों का आशियाना तुड़वा रही है। लोगों ने पुश्ता रोड जाम कर दिया था और इसके बाद आउटर रिंग रोड जाम कर दिया गया। दोपहर से शाम तक आउटर रिंग रोड पर यातायात जाम रहा। देर शाम तक ही लोग हटे। इसके चलते यातायात डायवर्ट करना पड़ा था। हालांकि तिमारपुर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष राकेश आर्य (आर.के.आर्य) ने इसके बाद लोगों से राजनीतिक बहकावे में न आने, प्रदर्शन न करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि इसका समाधान कोर्ट से ही निकलेगा। जिसके बाद विधायक दिलीप पांडे और उनके प्रयासों से लोगों की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अब हाईकोर्ट ने भी अगली सुनवाई तक लोगों के घरों को तोड़ने और अन्य कार्रवाई से विभागों को रोक दिया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।