Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील

पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की लोकप्रिय अरदास सीरीज की तीसरी किस्त ‘अरदास सरबत दे भले दी’ होगी जल्द रिलीज

अंतरराष्ट्रीय प्रचार यात्रा पूरी करने के बाद फिल्म के कलाकार अब भारत भ्रमण पर निकलेंगे

नई दिल्ली।

‘अरदास सरबत दे भले दी’ के निर्माता यह सुनिश्चित करने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ रहे हैं कि यह फिल्म पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचे। एक सफल अंतर्राष्ट्रीय प्रचार यात्रा के बाद जियो स्टूडियो, हंबल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियो ने अब अपने देश भारत में एक प्रचार कार्यक्रम की तैयारी में है। इस कार्यक्रम के तहत जहाँ कलाकार उत्तर भारत का व्यापक दौरा करेंगे और इसी के साथ प्रशंसकों से मिलेंगे, मीडिया से बात करेंगे और आशीर्वाद लेने के लिए कुछ सबसे प्रतिष्ठित गुरुद्वारों में जाएँगे।

इस बारे में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, ”अरदास सरबत दे भले दी’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रचार दौरा एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सिनेप्रमियों से हमें जो प्यार मिला, वह बहुत बढ़िया रहा। भारतीय प्रवासियों में फिल्म के लिए उत्साह देखना उत्साहजनक है। अब, जब हम फिल्म को घर ला रहे हैं, तो मैं उत्तर भारत (पंजाब और दिल्ली) और नांदेड़ (हजूर साहिब) में अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। हमारी यह यात्रा वास्तव में बेहद खास रही है और अब मैं फिल्म को सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता।’

अरदास फ्रेंचाइज की विरासत को जारी रखते हुए ‘अरदास सरबत दे भले दी’ एक भावनात्मक और मार्मिक पारिवारिक ड्रामा है, जो आस्था के जरिये जीवन से जुड़ने की कहानियों को एक साथ बुनती है। इसमें शक्तिशाली परफार्मेंस दिखाए गए हैं, जो दर्शकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ेंगे।

गिप्पी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी अरदास फ्रेंचाइज की पहली फिल्म ‘अरदास के साथ’ को काफी सफलता मिली थी। इसके बाद उतनी ही प्रभावशाली ‘अरदास करण’ आई। अब, बहुप्रतीक्षित अगले अध्याय ‘अरदास सरबत दे भले दी’ के साथ यह सीरीज एक बार फिर दिलों को छूने और गहन और प्रेरक कहानियां देने की परंपरा को बनाए रखने के लिए तैयार है।

जिओ स्टूडियोज, हम्बल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘अरदास सरबत दे भले दी’ गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखित—निर्देशित और गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिव्य धमीजा द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत पैनोरमा म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।