Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें

नाबालिग बच्चों ने नाबालिग से यौन शोषण का वीडियो बना मां को भेजा, दिल्ली में स्कूली बच्चों की शर्मनाक करतूत

नई दिल्ली।

हौजखास इलाके में नाबालिग बच्चे के साथ तीन नाबालिगों ने चाकू दिखाकर मारपीट और यौन शोषण किया। आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर पहले उसकी मां को भेजा और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद हौजखास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की काउंसलिंग कराई। पुलिस ने बच्चे के बयान लेकर केस दर्ज करने के बाद तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पीड़ित और सभी नाबालिग आरोपी हौजखास इलाके में रहते हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। वे कक्षा 7 से 11 के छात्र हैं। 28 जनवरी की रात पुलिस को एक महिला ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और उसे भेजा है। पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और उसके बयान लिए। मां ने पुलिस को वीडियो भी दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कराई और केस दर्ज कर लिया।

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

पीड़ित ने वारदात के बाद परिवार को कुछ नहीं बताया। बावजूद इसके आरोपियों ने 28 जनवरी को उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। आरोपियों ने अपने वॉट्सऐप पर भी स्टेटस लगाया और बच्चे की मां को वीडियो भेज दिया। इसे देखने के बाद मां ने पुलिस को सूचना दी।

छात्रों ने पार्क से लौटते समय वारदात की

पीड़ित ने बताया कि 27 जनवरी की शाम 6:30 बजे वह सेंट्रल पार्क हौजखास से अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसे रोक लिया। तीनों जबरन उसे सुनसान जगह पर ले गए और सब्जी काटने वाला चाकू दिखाकर अप्राकृतिक सेक्स किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और अपना जूता चाटने के लिए भी उसे मजबूर किया। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।