Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

नमो भारत ट्रेन के लिए दिल्ली में यमुना पर 17वां पुल तैयार, दो करोड़ से अधिक लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली के खाते में यमुना पर 17वां पुल भी आ गया है, इस पर नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। 82.5 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कारिडोर पर यह पुल सराय काले खां एवं न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आने वाले इस कारिडोर के 14 किमी के हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सेक्शन में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं। इनमें जंगपुरा, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर एलिवेटेड स्टेशन हैं, जबकि आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन है।

डीएनडी फ्लाईवे के समानांतर बना है ये पुल

यमुना पर आरआरटीएस का यह पुल डीएनडी फ्लाईवे के समानान्तर बनाया गया है। यह पुल एक ओर सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के एलिवेटेड वायाडक्ट से कनेक्ट होगा, जबकि दूसरी ओर आरआरटीएस कारिडोर पर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के वायाडक्ट से जुड़ेगा। इस पुल की लंबाई करीब 1.3 किमी है। इसका 626 मीटर का हिसा यमुना पर जबकि बाकी हिस्सा दोनों ओर खादर क्षेत्र में है। पुल में 32 पिलर हैं और दो पिलरों के बीच में 44 मीटर का दायरा रखा गया है। पुल का निर्माण लांचिंग गैंट्री (तारिणी) की मदद से सेग्मेंट को जोड़कर हुआ है। यह पुल आरआरटीएस ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की गति प्रदान करने में सक्षम होगा।

पहले से बने हुए हैं 16 पुल

मालूम हो कि दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के मुताबिक यमुना नदी का 54 किलोमीटर हिस्सा राजधानी से होकर गुजरता है। इस हिस्से में 16 पुल पहले से बने हुए हैं। इनमें सड़क यातायात, रेलवे एवं मेट्रो के लिए बने सभी पुल शामिल हैं। इसके अलावा कोंडली के भीड़भाड़ वाले इलाके में गाज़ीपुर ड्रेन को पार करने के लिए कुल 360 मीटर लंबे छह स्पेशल स्टील स्पैन स्थापित किए गए हैं। साथ ही न्यू अशोक नगर में आरआरटीएस वायाडक्ट ने दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन को ऊपर से क्रॉस किया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।