Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

दिल्ली से सुबह चले तो शाम तक कर सकेंगे वैष्णों देवी के दर्शन, इस एक्सप्रेस-वे से 6 घंटे में पूरा होगा सफर

नई दिल्ली।

दिल्‍ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को जल्‍द तोहफा मिलने वाला है। इन शहरों से वैष्‍णों देवी और अमृतसर जाने वालों के लिए रास्‍ता आसान हो जाएगा। दिल्‍ली से सुबह चले तो शाम तक आप माता रानी दर्शन भी कर लेंगे। यह सफर दिल्‍ली-अमृतसर-कटरा एक्‍सप्रेसवे के तैयार होने के बाद बहुत आसान हो जाएगा। इस एक्‍सप्रेसवे से न सिर्फ दोनों शहरों की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि सफर का समय भी आधा रह जाएगा।

दिल्‍ली-कटरा एक्‍सप्रेस-वे की कुल दूरी करीब 669 किलोमीटर है, जिसे तय करने में महज 6 घंटे का समय लगेगा। इसका मतलब हुआ कि अगर आप सुबह 6 बजे दिल्‍ली से चलते हैं तो 12 बजे तक कटरा पहुंच जाएंगे। आपने 2 घंटे आराम करके दोपहर 2 बजे भी चढ़ाई शुरू करेंगे तो शाम तक माता रानी के दर्शन भी हो जाएंगे। अगर उसी दिन वापस लौटते हैं तो अगली सुबह तक दिल्‍ली अपने घर पर होंगे। इस एक एक्‍सप्रेसवे के बनने से सफर कितना आसान हो जाएगा, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 24 घंटे में वैष्‍णों माता के दर्शन करके वापस दिल्‍ली पहुंच सकते हैं।

अमृतसर जाना भी आसान

दिल्‍ली-एनसीआर के लाखों लोग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान बनाते हैं तो अमृतसर भी अब आपकी लिस्‍ट में शामिल हो जाएगा। इस एक्‍सप्रेसवे के जरिये दिल्‍ली से अमृतसर तक पहुंचने में सिर्फ 4 घंटे का समय लगेगा। इसका मतलब हुआ कि सुबह 6 बजे दिल्‍ली से निकले तो 10 बजे तक अमृतसर पहुंच जाएंगे। आप स्‍वर्ण मंदिर, जालियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर की सैर कर शाम 6 बजे भी वापस लौटते हैं तो रात 10 बजे तक दिल्‍ली में अपने घर पर होंगे। इसका फायदा सिर्फ दिल्‍ली वालों को ही नहीं, बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों के लोगों को भी मिलेगा।

कितना काम पूरा

इन्‍फ्रा न्‍यूज इंडिया ने रविवार को टि्वटर पर एक्‍सप्रेस-वे के चौथे खंड की तस्‍वीरें पोस्‍ट करते हुए बताया कि हरियाणा में बन रहे पैकेज 4 का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। अगले 2 से 3 महीने में यह पूरा हो जाएगा। अनुमान है कि 2024 के आखिर तक यह एक्‍सप्रेस-वे आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। 8 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे की कुल लागत करीब 40 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है।

इन शहरों तक जाना होगा आसान

ऐसा नहीं है कि इस एक्‍सप्रेसवे से सिर्फ अमृतसर या कटरा का सफर किया जा सकेगा, बल्कि पटियाला, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला जैसे शहरों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इसके रास्‍ते में गोल्‍डन टेंपल, सुल्‍तानपुर लोधी गुरुद्वारा, गोविंदवाल साहिब गुरुद्वारा, खादुर साहिब गुरुद्वारा, तरन तारन के गुरुद्वारा दरबार साहिब जैसे प्रसिद्ध सिख धार्मिक स्‍थल भी पड़ेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।