Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी

दिल्ली मेट्रो की ओएचई तार ही चोरी कर ले गए चोर, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

कीर्ति नगर-मोती नगर के बीच केबल चोरी का मामला
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच केबल चोरी का मामला सामने आया है, जिसके चलते इस रूट पर मेट्रो सेवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। इस घटना ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

डीएमआरसी का बयान
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि केबल चोरी के कारण ब्लू लाइन पर ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है। डीएमआरसी ने कहा,
“मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। असुविधा के लिए खेद है।”

रात में होगी मरम्मत, दिनभर धीमी गति से चलेगी मेट्रो
डीएमआरसी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही ठीक की जा सकेगी। दिन के समय इस प्रभावित सेक्शन पर ट्रेनें धीमी गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में देरी होगी।”
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं क्योंकि सफर में अधिक समय लग सकता है।

ब्लू लाइन: दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त रूट
ब्लू लाइन को दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त रूट माना जाता है। यहां रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। इस घटना के चलते यात्रियों को मेट्रो के धीमी गति से चलने और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों के लिए सलाह
डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय पर अपनी यात्रा पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय का प्रबंधन करें। मरम्मत कार्य रात में किया जाएगा, जिससे अगले दिन सामान्य सेवाएं बहाल हो सकें।

ये भी पढ़ें :- आईआईटी IIT मद्रास के छात्र ने रचा इतिहास, हांगकांग में 4.3 करोड़ का ऑफर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।