Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

द‍िल्‍ली की 25 करोड़ की चोरी: ज्वैलर्स के शोरूम के सोफे पर एक रात आराम से सोया था आरोपी लोकेश

नई दिल्ली।

द‍िल्‍ली के भोगल में उमराव सिंह ज्वैलर्स की दुकान में हुई सबसे बड़ी चोरी के मामले में अब पुल‍िस जल्‍द से सारे राज खोल देगी। द‍िल्‍ली पुल‍िस को आरोपी लोकेश श्रीवास की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है, जिसे पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी में हुई सनसनीखेज 25 करोड़ की चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इस मामले के आरोपी लोकेश के ल‍िए द‍िल्‍ली पुल‍िस की टीम ने सवालों की फेर‍िस्‍त तैयार कर ली है। इस ल‍िस्‍ट में करीब 50 सवााल हैं। लोकेश ने चोरी के कुछ खुलासे भी पुलिस के समक्ष किए हैं। लोकेश ने खुलासा किया है कि वह जब शोरूम में घुसा तो उसने देखा कि वहां सोफा लगा हुआ था, इसलिए वह आराम करने के लिए एक रात सोफे पर ही सो गया।

बता दें कि लोकश उमराव सिंह ज्वैलर्स के शोरूम में सेंधमारी कर 25 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चुराकर छत्तीसगढ़ भाग गया था। हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र रघुवंशी ने आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड के लिए मंगलवार को एक आवेदन दायर किया था। एक अधिकारी ने कहा है क‍ि आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायपुर के सामने पेश किया गया और अदालत ने लोकेश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दिल्ली पुलिस को दे दी है। अधिकारी ने कहा है क‍ि कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा के बाद मामले की संपत्ति भी जांच अधिकारी जितेंद्र रघुवंशी को सौंप दी जाएगी। पुलिस टीम के लोकेश को लेकर बुधवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

लोकेश श्रीवास (31) उर्फ गोलू को पिछले महीने उमराव सिंह ज्वैलर्स से सोने और हीरे के ज्‍वैलरी की चोरी में संलिप्तता के आरोप में छत्‍तीसगढ़ के भिलाई से पकड़ा गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने 18 घंटे में पूरे ऑपरेशन को अकेले ही अंजाम दिया। उसने 23 सितंबर की रात लगभग 10:45 बजे ज्वैलर्स शोरूम में प्रवेश किया और अगले दिन 24 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बाहर निकला। सोमवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दुकान मालिक को मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर दीवार में सेंध दिखी और सारे गहने गायब मिले।

गूगल मैप से तैयार किया नक्शा

लोकेश ने शुरूआती पूछताछ में पुल‍िस को बताया है क‍ि गूगल मैप की मदद से उसने शोरूम के आसपास का नक्‍शा तैयार क‍िया। गूगल मैप के ही जर‍िए उसने छत तक पहुंचने का रास्‍ता भी बनाया था। इसके बाद उसने ऑनलाइन ही शोरूम के बारे में सारी जानकारी जुटाई और फ‍िर उसने चोरी की वारदाता को अंजाम द‍िया। उसके प्‍लान के मुताब‍िक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने माल को ठि‍काने लगाने के लिए ब‍िलासपुर में एक कमरा भी क‍िराए पर ल‍िया था। लोकेश ने शोरूम की रेकी भी की और उसके अंदर जाकर उसका जायजा भी लिया। आरोपी ने पुल‍िस को बताया है क‍ि उसने शोरूम में घुसने से पहले जंगपुरा के एक ढाबे में खाना खाया और उसके बाद उसे शोरूम में अंदर पहुंचने में करीब आधा घंटा लगा। आरोपी ने पुल‍िस को बताया क‍ि जब वह शोरूम में घुसा तो उसने देखा की वहां सोफा लगा हुआ था तो उसने पहले आराम क‍िया और फ‍िर सोफे पर ही सो गया, उसकी नींद फ‍िर अगले द‍िन खुली। सोमवार को जब उसकी नींद खुली तो आरोपी लोकेश ने चोरी की वारदात को अंजाम द‍िया। आरोपी ने पुल‍िस को बताया क‍ि उसे पहले से जानकारी थी क‍ि सोमवार को शोरूम बंद होता है। इसल‍िए उसने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम द‍िया।

सुबह 11 बजे गहने समेटना किया शुरू

आरोपी ने पुल‍िस को पूछताछ के दौरान बताया क‍ि उसने 11 बजे गहनों को समेटना शुरू क‍िया था। इसके बाद उसने स्‍ट्रॉन्‍ग रूम की दीवार को काटा और सोमवार शाम 7.30 बजे शोरूम से फरार हुआ। आरोपी ने पुल‍िस को बताया है क‍ि वह चोरी करने के बाद पड़ोसी की छत से फरार हो गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।