Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

दिल्ली-अमृतसर के बीच 350 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सर्वे हो चुका है शुरू

नई दिल्ली।

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बीते सोमवार से दिल्ली चंडीगढ़ अमृतसर हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए पंजाब में एक सोशल इकोनॉमिक सर्वे शुरू किया है। इसमें बुलेट ट्रेनों के लिए 55 फीट चौड़ा रेलवे ट्रैक होगा, जिसे 350 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने का प्रस्ताव है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद अमृतसर से दिल्ली के बीच यात्रा का समय पांच घंटे से घटाकर दो घंटे होने की उम्मीद है। ग्रीन फील्ड में बनने वाले इस हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए सर्वे का काम आईआईएम रिसर्च दिल्ली की ओर से किया जा रहा है जिनकी 12 टीमें पंजाब में पहुंच चुकी हैं और सर्वे भी शुरू कर चुकी हैं।

प्रभावित निवासी को मिलेगा मुआवज़ा

सर्वेक्षण करने वाले आईआईएम रिसर्च के एक प्रतिनिधि के अनुसार परियोजना के लिए कुल मिलाकर 365 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण कब शुरू होगा, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसमें पांच साल लग सकते हैं। प्रभावित निवासी को मुआवजा राशि दी जाएगी जो जमीन के कलेक्टर रेट से लगभग पांच गुना अधिक होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव के आधे निवासी भूमि अधिग्रहण पर आपत्ति जताते हैं तो परियोजना को दूसरे गांव में स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बुलेट ट्रेन के लिए बनने वाले गलियारे के दोनों तरफ बाड़ लगा दी जाएगी, क्योंकि ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी। उम्मीद है कि इससे दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी को केवल 2 घंटे में तय किया जा सकेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।