Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

दिग्गज कार कंपनियों के नकली एयरबैग बनाने वाले गैंग को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, करीब 2 करोड़ के नकली एयरबैग किए बरामद

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने बीएमडब्ल्यू सहित दिग्गज कार कंपनियों की गाड़ियों के नकली एयरबैग बनाने वाले एक गैंग को पकड़ा है। ये गैंग 16 जानी-मानी ब्रांडेड कार कंपनियों के नकली एयरबैग बनाकर बाजार में बेच रहा था। आरोपियों के पास से करीब 900 से अधिक नकली एयरबैग मिले हैं। नकली एयरबैग की कीमत करीब 1 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि माता सुंदरी रोड पर 16 अप्रैल को झुग्गियों में रेड कर दिल्ली पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने नामी कंपनियों की गाड़ियों के नकली एयरबैग बनाने की दो वर्कशॉप पकड़ी हैं। इस मामले में डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने बताया कि 900 से ज्यादा नकली एयरबैग मिले हैं। हर्ष वर्धन के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने माता सुंदरी रोड के पास दो वर्कशॉप पर छापा मारा, जहां आरोपी शीर्ष कार कंपनियों के नकली एयरबैग बना रहे थे। वर्कशॉप से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तुर्कमान गेट निवासी फैजान (26), मोहम्मद फुरकान (35) और माता सुंदरी रोड निवासी मोहम्मद फराज (35) को दिल्ली पुलिस ने रेड के दौरान गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एमजी के 12 एयरबैग, बीएमडब्ल्यू के 13, सिट्रोएन के 22, निसान के 23, रेनॉल्ट के 27, फॉक्सवैगन के 17, महिंद्रा के 20, टोयोटा के 14, टाटा के 32, होंडा के 39, स्कोडा के 57 और हुंडई कारों के 66 एयरबैग एक गोदाम से जब्त किए गए हैं। जबकि सुजुकी के कम से कम 86 एयरबैग, किआ के 12, फोर्ड के 8, वोल्वो के 3, बिना लोगो वाले 15 एयरबैग और 109 कच्चा माल अन्य वर्कशॉप से जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि माता सुंदरी रोड स्थित गुरुद्वारा के करीब दो झुग्गियों में नकली एयरबैग बनाने की सूचना 16 अप्रैल को पुलिस को मिली थी। आम जनता की सुरक्षा के खतरे के मद्देनजर जिला दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों झुग्गियों में छापेमारी की। पुलिस को वहां पर नामी कंपनियों की गाड़ियों के नकली एयरबैग बनाने की वर्कशॉप मिलीं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।