Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

जेब में सिर्फ 41 रुपये… 5 स्‍टार होटल में 15 दिन रुक 6 लाख का बिल बना फरार हुई चालबाज महिला

नई दिल्ली।

आईजीआई एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में स्थित लग्‍जरी होटल में एक महिला ठहरने के लिए आई। उसकी जेब में महज 41 रुपये थे। फिर भी वो यहां 15 दिन ठहरने में सफल रही। आंध्र प्रदेश की रहने वाली इस महिला ने इस दौरान वहां 6 लाख का बिल बना दिया। खास बात यह है कि वो चैकआउट के वक्‍त बेहद आसानी से होटल स्‍टाफ को मूर्ख बनाकर वहां से फरार होने में भी कामयाब रही। जबतक होटल के कर्मचारियों को कुछ समझ आता वो उनकी पहुंच से दूर होने में सफल हो गई। हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने अब इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि महिला का होटल में रुकने का मकसद क्‍या था? वो किस लिए यहां आई थी? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार अब दिल्ली पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क कर यह जानने के लिए लिखा है कि क्या वे उसका वास्तविक पता और उसके परिवार के सदस्यों के बारे में विवरण प्रदान कर सकते हैं।

बैंक में मिले महज 41 रुपये

अधिकारी ने कहा कि हमारे विशेषज्ञों द्वारा महिला से पूछताछ की गई और उसे काउंसलिंग दी गई लेकिन वह हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही है। हमने उससे अपने बैंक खाते का विवरण दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही। जब पुलिस ने उसके पिछले खाते की जांच की तो उन्होंने पाया कि बैलेंस राशि केवल 41रुपये थी। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान झांसी रानी सैमुअल के रूप में की गई है, जो दिल्ली हवाई अड्डे के पास एयरोसिटी में स्थित पुलमैन होटल में 15 दिनों तक रुकी थी और कथित तौर पर लगभग 5,88,176 रुपये का बिल बनाने में सफल रही।

फर्जी UPI ट्रांजेक्शन दिखाकर बच निकली

अधिकारी ने कहा कि होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने होटल की स्पा सुविधा में ईशा दवे नाम का एक फर्जी पहचान पत्र दिखाया था और 2,11,708 रुपये की सेवाओं का लाभ उठाया था। पुलिस ने कहा कि झांसी रानी सैमुअल ने होटल के कर्मचारियों को फोन पर दिखाया कि उसने ICICI बैंक यूपीआई ऐप से सारा भुगतान कर दिया है लेकिन बाद में जब मिलान किया गया तो पता चला कि ऐसी कोई पेमेंट हुई ही नहीं थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।