Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

चलती ट्रेन से फोन छीनने की फिराक में ट्रैक पर खड़ा था चोर, लेकिन पास आते ही पूरा खेल पलट गया।

बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन के पास फोन छीनने की एक घटना कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक चोर ट्रेन ट्रैक पर खड़ा होकर फोन छीनने के मौके की तलाश कर रहा है। लेकिन जो होता है, उसे देखकर न सिर्फ चोर चौंक जाता है, बल्कि इंटरनेट यूजर्स भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रेलवे ट्रैक से गुजरती ट्रेन से फोन छीनने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। चोर अक्सर ट्रेन की गति धीमी होने का इंतजार करते हैं, ताकि खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों को निशाना बनाया जा सके, जो अपने फोन पर व्यस्त रहते हैं। जैसे ही ट्रेन धीमी गति से चलती है, ये चोर फुर्ती से उनका फोन छीनने की कोशिश करते हैं। बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन पर भी एक चोर ऐसा ही मौका खोजते हुए रेलवे ट्रैक पर खड़ा नजर आया।

जब ट्रेन के गेट पर खड़ा एक व्यक्ति इस चोर को देखता है, तो वह उसका वीडियो बनाने लगता है। लेकिन जैसे ही ट्रेन पास आती है, चोर उसके फोन पर झपट पड़ता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान रह जाते हैं।

रेलवे ट्रैक पर फोन छीनने की घटना…
वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के गेट पर खड़ा एक यात्री वीडियो बना रहा होता है। तभी उसकी नजर रेलवे ट्रैक पर खड़े एक व्यक्ति पर पड़ती है, जो फोन स्नैचिंग के इरादे से वहां खड़ा होता है। ट्रेन धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ती है, और जैसे ही वह ट्रेन के पास आता है, वह फोन छीनने की कोशिश करता है। लेकिन यात्री समय रहते अपना फोन बचा लेता है।

चोरी की कोशिश नाकाम होने पर चोर का खेल वहीं खत्म हो जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किए जाने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि ट्रेन के गेट पर खड़े होकर फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जबकि कई लोग इस घटना पर मजे ले रहे हैं।

बेंगलुरु में हुई इस घटना का वीडियो…
इस घटना का वीडियो X पर @gharkekalesh ने शेयर किया और लिखा, “एसएमवीटी स्टेशन, बेंगलुरु में फोन छीनने का प्रयास विफल।” 30 नवंबर की सुबह पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चलती ट्रेन से फोन छीनने की फिराक में ट्रैक पर खड़ा था चोर, लेकिन पास आते ही पूरा खेल पलट गया।

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स…*
रेलवे ट्रैक पर हुई इस घटना ने यूजर्स को चौंका दिया। एक यूजर ने लिखा, “लोग बेंगलुरु नौकरी करने जाते हैं और वहां फोन स्नैचिंग जैसी चीजों का सामना करते हैं।”

दूसरे ने कहा, “ये क्या हो गया अचानक!”

तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “दूर से देखने में वह चोर भूत जैसा लग रहा था।”

चौथे ने नसीहत दी कि ट्रेन के गेट पर फोन चलाना और दरवाजे के पास खड़े रहना खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें :- नवनीत चतुर्वेदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।