Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी

करोलबाग से हीरों की पोटली चुरा गुजरात पहुंच गई चोरनी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साथियों की अभी भी तलाश

नई दिल्ली।

करोलबाग में एक शख्स से हीरे की पोटली चुराकर गुजरात भागने वाली चोरनी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरनी की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस उसके दो साथी पिंकी और रोशन को अभी तलाश कर रही है। जिसके तहत गुजरात के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चोरनी से 598 कैरेट वजन के हीरे बरामद किए गए हैं। जिनकी बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी गई है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्ष वर्धन के अनुसार यह मामला 12 मार्च का है। करोल बाग पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने अपने हीरे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह रिक्शे से गुरुद्वारा से करोल बाग मेट्रो स्टेशन जा रहा था, इस बीच उसकी जेब से हीरों से भरी पोटली किसी ने निकाल ली। पुलिस ने इस बाबत आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।

हीरों पर हाथ साफ करने वाली युवती की हुई पहचान

डीसीपी एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें सब इंस्‍पेक्‍टर साहिल, हेड कॉन्‍स्टेबल मनोज, कॉन्‍स्‍टेबल राजेश, खुशाल और तनिष्‍का शामिल थे। जांच के दोरान, इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। साथ ही स्थानीय मुखबिरों को इलाके में सक्रिय कर दिया गया। एक लंबी जद्दोजद के बाद आरोपी महिला की पहचान (गुजरात) भावनगर मूल की ज्योति के रूप में की गई। आरोपी महिला की पहचान होने के बाद पुलिस टीम को गुजरात के भावनगर के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ज्‍योति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हीरे भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ में पता चला कि इस वारदात में उसके साथ दो अन्य लोग शामिल थे। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।