Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

इंडिया गेट पर राजस्थानी फ़ूड काउन्टर का भव्य शुभारंभ

ढोल, नगाड़े एवं राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ रंगारंग आगाज

राजस्थान के असली जायके से दुनिया को रूबरू करवाएंगे – श्रीमती सुषमा अरोड़ा

नई दिल्ली : संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास और केंद्र सरकार के प्रमुख दफ्तरों वाले दिल्ली के सेंट्रल विस्टा में आज राजस्थानी फ़ूड काउन्टर का भव्य शुभारंभ हुआ।

दुनियाभर से इंडिया गेट देखने आने वाले पर्यटकों, देशभर से आने वाले सांसदों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राजस्थानी खाना उपलब्ध होगा।

इंडिया गेट पर दक्षिण की ओर स्थित शॉप न. 8 में राजस्थानी फ़ूड काउन्टर का आरटीडीसी प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा एवं कार्यकारी निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

निगम प्रबंध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा असली राजस्थानी जायके से देश दुनियां को रूबरू करवाएं, लोग राजस्थान के स्वाद से वाकिफ हो सके, इसलिए गुणवत्ता के साथ जोधपुर के मिर्ची बड़े, प्याज कचोरी, कोटा हींग दाल की कचोरी, जयपुरी समोसा, राजवाड़ा कोफ्ता, पुष्कारी ब्रेड पकोड़ा, मावा कचोरी, जयपुरी राजभोग, गुलाब जामुन, जोधपुरी दूध के लड्डू, जयपुरी घेवर, अलवरी मिल्क केक, मोतीचूर के लड्डू, माखनिया लस्सी, मसाला चाय सहित अन्य कई राजथानी व्यंजन अभी उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि अभी यह शुरुआत है आने वाले समय में राजस्थानी थाली, दाल बाटी चूरमा सहित राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इंडिया गेट

आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सोशल वेलफेयर के नाते आरटीडीसी द्वारा समय-समय पर नवाचार किये जाते रहे है, चाहे वो मिडवे कंसेप्ट हो या दुनियां की सबसे लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स। यह भी इसी तरह राजस्थानी जायके को दुनियाभर में फैलाने का हमारा छोटा सा प्रयास है। निगम द्वारा अच्छी गुणवत्ता के साथ राजस्थान के सुप्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान के सभी विभागों में पदस्थापित अधिकारी, कर्मचारियों एवं आमजन उपस्थित रहे।के सुप्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- न्यायिक अतिरेक और सुधार की जरूरत: एनएलसी ने कॉलेजियम प्रणाली को खत्म करने की उठाई मांग, योग्यता आधारित न्यायिक नियुक्तियों का समर्थन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।