Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

हिंदू समाज की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर WHF की बड़ी पहल

नई दिल्ली में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा और वैश्विक रणनीति पर मंथन

वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन (WHF) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज दिल्ली के वसंत विहार में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन ने न केवल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की तीव्र निंदा की, बल्कि हिंदू समाज के वैश्विक सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक रणनीति भी प्रस्तुत की।

बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि और शोक प्रस्ताव से

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों के प्रति शोक प्रस्ताव पारित कर बैठक की शुरुआत की गई। WHF ने इस बर्बर हमले को कायरता पूर्ण करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार से पीड़ितों के लिए न्याय और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

हिंदू हितों की वैश्विक रणनीति पर फोकस

संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्री सत्य बाबू और महासचिव प्रो. ज्योत्सना तिरुनागरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारत और विदेशों से आए वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

WHF ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता वैश्विक हिंदू समाज को एकजुट कर सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना, सनातन मूल्यों पर आधारित नेतृत्व विकसित करना और युवा पीढ़ी को मूल्यनिष्ठ शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।

देश-विदेश में हिंदू उत्पीड़न पर चिंता

बैठक में पश्चिम बंगाल में हाल के सांप्रदायिक तनाव और हिंसा तथा बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। WHF ने सरकार से इन घटनाओं पर कठोर कार्रवाई और प्रभावित समुदायों की सुरक्षा की मांग की।

स्थानीय स्तर पर सक्रिय पहल और सुरक्षा तंत्र की योजना

WHF ने जमीनी स्तर पर स्वयंसेवक नेटवर्क, विधिक सहायता केंद्रों और त्वरित प्रतिक्रिया दलों की स्थापना का निर्णय लिया। इन पहलों के ज़रिए संगठन अन्याय का मुकाबला करने, सामुदायिक सहयोग को सशक्त करने और हिंदू विरोधी नैरेटिव्स का जवाब देने की दिशा में काम करेगा।

संगठन ने दोहराई अपनी भूमिका

WHF ने खुद को एक सतर्क प्रहरी संस्था बताते हुए कहा कि अब समय है कि हिंदू समाज की सुरक्षा, पहचान और अधिकारों के लिए वैश्विक स्तर पर रणनीतिक सक्रियता दिखाई जाए।

समापन भाषण में श्री अजय सिंह ने कहा, “हम केवल संकटों से नहीं जूझ रहे हैं, बल्कि सनातन धर्म के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं।” उन्होंने रणनीतिक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक संकल्प को समय की आवश्यकता बताया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version