Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

गिनीज रिकॉर्ड में टॉम क्रूज का नाम दर्ज, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में जलते पैराशूट के साथ किया खतरनाक स्टंट

खतरों के खिलाड़ी टॉम क्रूज ने 75,000 फीट की ऊंचाई से जलते पैराशूट के साथ लगाई छलांग

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर अपने खतरनाक और साहसिक स्टंट के कारण चर्चा में हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई है, बल्कि इसमें किए गए अद्वितीय स्टंट ने उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी दिला दिया है।

16 बार जलते पैराशूट से छलांग, रचा नया इतिहास

इस फिल्म में टॉम क्रूज ने 16 बार जलते हुए पैराशूट के साथ हेलीकॉप्टर से छलांग लगाकर ऐसा स्टंट किया, जो अब तक किसी अभिनेता ने नहीं किया था। यह दृश्य दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग इलाके में शूट किया गया, जहां उन्होंने लगभग 75,000 फीट की ऊंचाई से यह जोखिम भरी छलांग लगाई।

टॉम का पैराशूट पहले से ही ईंधन में भिगोया गया था और उसमें आग लगी हुई थी। उन्होंने जलते पैराशूट को हटाकर दूसरा पैराशूट सफलतापूर्वक खोला, जिससे यह स्टंट और भी अधिक खतरनाक और रोमांचक बन गया।

दर्शकों को रोमांच का असली अनुभव देने के लिए शरीर पर लगाया 22 किलो का कैमरा

इस खतरनाक स्टंट को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए टॉम क्रूज ने अपने शरीर पर 22 किलोग्राम वज़न वाला कैमरा भी लगाया, ताकि दर्शक हर एक क्षण को करीब से और वास्तविकता के साथ अनुभव कर सकें।

“टॉम सिर्फ अभिनेता नहीं, असली एक्शन हीरो हैं” – गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स संपादक

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संपादक क्रेग ग्लेनडे ने टॉम की सराहना करते हुए कहा, “टॉम क्रूज सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि असली एक्शन हीरो हैं। उनकी हिम्मत, मेहनत और समर्पण प्रेरणादायक है।”

टॉम क्रूज बोले – “मैं रिस्क नहीं लेता, मैं स्मार्ट वर्क करता हूं”

स्टंट को लेकर टॉम क्रूज ने कहा, “मैं बिना सोच-समझे जोखिम नहीं लेता। मेरा हर एक कदम पूरी प्लानिंग और लंबी प्रैक्टिस के बाद ही होता है।”

अंतरराष्ट्रीय लोकेशनों पर हुई शूटिंग, भारत में कई भाषाओं में रिलीज

क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड, माल्टा, नॉर्वे और दक्षिण अफ्रीका में हुई है। भारत में यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।

दमदार स्टारकास्ट के साथ पर्दे पर वापसी

पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस के बैनर तले बनी इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के अपने मशहूर किरदार में लौटे हैं। उनके साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टॉम क्रूज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे केवल परदे के नहीं, असल जिंदगी के भी बेजोड़ एक्शन आइकन हैं। उनके साहस और समर्पण ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया है।

ये भी पढ़ें :- 99 शब्दों का नाम और अमरीश पुरी का दमदार किरदार: ‘अली बाबा और चालीस चोर’ का वह सीन जो आज भी हंसा देता है

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version