Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील

बीकानेर हाउस में तीज उत्सव बना लोक संस्कृति और शिल्प का संगम

सरस पार्लर खोलने की घोषणा, महिला उद्यमियों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025

बीकानेर हाउस में चल रहे साप्ताहिक तीज उत्सव 2025 का गुरुवार का दिन विशेष रूप से उत्साह से भरा रहा। जहां एक ओर पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं दर्शकों का ध्यान खींचती रहीं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मेले का अवलोकन कर स्थानीय कारीगरों और आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।

मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से न केवल पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के लिए भी यह एक सशक्त मंच बनते हैं। उन्होंने कहा, “राजस्थान की महिलाएं जो उत्पाद तैयार कर रही हैं, उनकी देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

श्री कुमावत ने राजीविका और रूडा स्टालों पर जाकर महिला उद्यमियों और कारीगरों से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली में सरस डेयरी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर हाउस में ‘सरस पार्लर’ खोलने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से प्रयासरत है।


इस दौरान अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू प्रकाश और उप-आवासीय आयुक्त श्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे।

तीज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेहंदी, रैम्प वॉक, राजस्थानी नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताओं ने न केवल दिल्लीवासियों को राजस्थानी संस्कृति से जोड़ा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की इस पहल को और सशक्त किया।
अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम के लिए गठित कमेटी द्वारा चयनित किए गए विजेता प्रतिभागियों सुश्री सीमा, इरतिका खान और अंशिका शुक्ला को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि तीजोत्सव में रैम्प वाॅक प्रतियोगिता में भी पुरूष वर्ग में भरत विश्नोई, विकास एवं आशीष तथा महिला वर्ग में विजयश्री शर्मा, आरती और अक्षिता को चयनित विजेताओं के रूप में प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version