Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

तेज गर्मी और बढ़ती नमी से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, मरीजों की संख्या में 30% की वृद्धि

खासतौर पर मजदूर वर्ग हो रहा प्रभावित, डॉक्टरों ने दी पानी की कमी से बचने की सलाह
आने वाले दिनों में तापमान रहेगा ऊंचा, ह्यूमिडिटी भी करेगी तकलीफें दोगुनी

गौतमबुद्ध नगर के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक का इजाफा देखा जा रहा है। यह समस्या सबसे ज्यादा उन लोगों में देखी जा रही है जो खुले में काम करते हैं, खासकर मजदूर वर्ग, जिन्हें धूप और गर्म हवाओं का सीधा असर झेलना पड़ता है।

मौसम विभाग की चेतावनी: आने वाले दिन और भी कठिन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगामी सप्ताह में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 14 और 15 मई को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 16 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि 17 से 20 मई तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में खास राहत नहीं मिलेगी।

बढ़ती नमी बना रही डिहाइड्रेशन को और खतरनाक
मौसम में बढ़ती नमी शरीर से पानी की कमी को और तेज कर रही है। 14 मई को ह्यूमिडिटी 58 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो 20 मई तक बढ़कर 75 प्रतिशत तक हो सकती है। यह स्थिति गर्मी के प्रभाव को और अधिक गंभीर बना रही है।

डॉक्टरों की चेतावनी: हल्के कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं
सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन के केस सामान्य से कई गुना अधिक देखे जा रहे हैं। अधिकतर मरीज सिर दर्द, चक्कर, अत्यधिक पसीना और कमजोरी जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, और सीधे धूप से बचें।

सावधानी ही बचाव: मौसम विभाग की अपील
हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, फिर भी बढ़ते तापमान और नमी को देखते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए समय-समय पर पानी पीते रहना और शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें :- मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version