Sunday, 25 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
India’s First General Election: जब 17 करोड़ मतदाताओं ने पहली बार चुनी अपनी सरकार, जानें भारतीय लोकतंत्र की सबसे ऐतिहासिक कहानी पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती India’s First General Election: जब 17 करोड़ मतदाताओं ने पहली बार चुनी अपनी सरकार, जानें भारतीय लोकतंत्र की सबसे ऐतिहासिक कहानी पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन, 110 पैरा एथलीटों ने दिखाई ताकत

डीपीएसए की मेज़बानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के पैरा एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रतिभा और संकल्प का परिचय दिया।

नई दिल्ली | 27 दिसंबर 2025

डिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (डीपीएसए) ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीसरी सीनियर और दूसरी जूनियर व सब-जूनियर दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का सफल आयोजन किया। एकदिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न जिलों से आए कुल 110 पैरा एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त डीपीएसए द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्देश्य पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए एक सुदृढ़ और प्रतिस्पर्धी ढांचा विकसित करना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं से पहले एक संगठित मंच उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरविंद मेनन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेेश श्रीवास्तव, आईपीएस भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद मेनन ने कहा कि खेल अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के पैरा एथलीट यह सिद्ध करते हैं कि सीमाएँ सफलता में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि संकल्प मजबूत हो। उन्होंने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएँ समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं।

देवेेश श्रीवास्तव, आईपीएस ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास को प्रेरणादायक बताया तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

चैंपियनशिप के दौरान सीनियर महिला, सीनियर पुरुष तथा जूनियर और सब-जूनियर पुरुष वर्गों में कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर डीपीएसए की अध्यक्ष पारुल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता राजधानी में पैरा खेलों के विकास के लिए डीपीएसए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नियमित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ नई प्रतिभाओं की पहचान करने और खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version