Saturday, 07 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा कविता चंद ने माउंट किलिमंजारो पर बनाया भारतीय रिकॉर्ड, 22 घंटे में लौटीं पश्चिमी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तेज की मुहिम दिवाली से पहले रोशन हुआ बंगाल का आदिवासी गांव, आजादी के 79 साल बाद पहली बार पहुंची बिजली Delhi Pollution: दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई, बढ़ते प्रदूषण के बीच शिक्षा निदेशालय का आदेश Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान Mohammed Shami Retires: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वनडे और टी20 में जारी रखेंगे खेलना बढ़ते प्रदूषण के बीच सांसों की सेहत पर कायु रिचुअल्स का फोकस, पेश किया लंग आयु बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा कविता चंद ने माउंट किलिमंजारो पर बनाया भारतीय रिकॉर्ड, 22 घंटे में लौटीं पश्चिमी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तेज की मुहिम दिवाली से पहले रोशन हुआ बंगाल का आदिवासी गांव, आजादी के 79 साल बाद पहली बार पहुंची बिजली Delhi Pollution: दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई, बढ़ते प्रदूषण के बीच शिक्षा निदेशालय का आदेश Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान Mohammed Shami Retires: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वनडे और टी20 में जारी रखेंगे खेलना बढ़ते प्रदूषण के बीच सांसों की सेहत पर कायु रिचुअल्स का फोकस, पेश किया लंग आयु

आयशर-एएसडीसी ट्रेनिंग सत्र ने मैरी सैट में छात्रों को दिए उद्योग से जुड़ने के नए अवसर

हरियाणा में व्यावहारिक प्रशिक्षण की नई शुरुआत, भविष्य के इंजीनियरों को मिला लाइव लर्निंग अनुभव

रोहतक, 15 जुलाई 2025

सांपला के निकट मैरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने 14 जुलाई 2025 को ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल के सहयोग से आयशर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सत्र का सफल आयोजन किया। यह पहला अवसर था जब हरियाणा में इस प्रकार का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को सशक्त बनाने तथा ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग क्षेत्र में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष, मैरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स; प्रो. उमेश गुप्ता, निदेशक, मैरी सेट प्रो. तपस डे, मानव संसाधन प्रमुख, मैरी तथा श्री कुश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

श्री अरिंदम लाहिरी, सीईओ, ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें सुश्री गरिमा झांब, सहायक उपाध्यक्ष, एनईपी कार्यान्वयन सुश्री कीर्ति, परियोजना प्रमुख, कार्यान्वयन सुश्री तान्या, प्रमुख, संचार एवं प्रचार-प्रसार ,अनिरुद्ध शर्मा, तकनीकी प्रशिक्षक, आफ्टरमार्केट, आयशर जिन्होंने छात्रों के लिए मुख्य तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। यह कार्यक्रम श्री संदीप चिल्लर, श्री गौरव कुमार एवं श्री मनोज बंसल के समन्वय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री मृणाल और सुश्री अंकिता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version