Saturday, 19 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

स्टडी: महासागरों के 56 फीसदी पानी का बदला रंग, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली।

एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पिछले दो दशक में महासागरों के 56 फीसदी से अधिक पानी का रंग बदल गया है, जो पृथ्वी की कुल भूमि विस्तार से भी बड़ा है। इसके पीछे की वजह मानव-जनित जलवायु परिवर्तन बताया जा रहा है।

महासागरों के बदलते रंग को इंसानी आंखों से नहीं देखा जा सकता है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), अमेरिका और अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं ने नेचर जर्नल में प्रकाशित पत्र में लिखा है। भूमध्य रेखा के पास के क्षेत्रों में महासागर का रंग समय के साथ लगातार हरा होता जा रहा है, जो सतही महासागरों के भीतर पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव का संकेत देता है।

अध्ययन करने में लगेंगे 30 साल

समुद्र के पानी का हरा रंग फाइटोप्लांकटन में मौजूद हरे वर्णक क्लोरोफिल से आता है, जो ऊपरी महासागर में पाए जाने वाले रोगाणु हैं। इसलिए वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन पर उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए फाइटोप्लांकटन की निगरानी करने के इच्छुक हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले किए गए अध्ययन में कहा गया है कि क्लोरोफिल परिवर्तनों पर नजर रखने में 30 साल लगेंगे।

सभी सात महासागर पर नजर

यूके के नेशनल ओशनोग्राफी सेंटर साउथेम्प्टन के मुख्य लेखक बीबी कैल और उनकी टीम ने साल 2002 से 2022 तक सभी सात महासागर पर नजर रखी। उन्होंने शुरू में रंगों की प्राकृतिक विविधताओं का अध्ययन यह देखकर किया कि वे किसी दिए गए वर्ष में क्षेत्रीय रूप से कैसे बदलते हैं। बाद में दो दशकों में हुए बदलाव पर अध्ययन किया गया।

ग्रीनहाउस-गैस मॉडल की ली मदद

रंगों के बदलते समीकरण में जलवायु परिवर्तन के योगदान को समझने के लिए, उन्होंने दो परिदृश्यों के तहत पृथ्वी के महासागरों का अनुकरण करने के लिए डटकीविक्ज के 2019 मॉडल का उपयोग किया। मॉडल का इस्तेमाल एक ग्रीनहाउस गैसों के साथ और दूसरा उनके बिना किया गया। ग्रीनहाउस-गैस मॉडल ने 20 वर्षों से कम समय में दुनिया के लगभग 50 प्रतिशत सतही महासागरों के रंग में बदलाव की भविष्यवाणी की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version