Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

गगनयान: मिशन से पहले ही भारत का एक गगनयात्री जाएगा अंतरिक्ष, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

गगनयान: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मिलकर अगस्त में एक भारतीय गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) भेजेंगे।

भारत के गगनयान मिशन की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि गगनयान मिशन के चार गगनयात्रियों में से एक को अगस्त में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) भेजा जाएगा। इसरो और नासा मिलकर भारतीय गगनयात्री को अंतरिक्ष में भेजेंगे।

लोकसभा में गगनयान मिशन पर सवाल

गुरुवार को टीएमसी सांसद सौगत राय ने लोकसभा में Gaganyaan मिशन पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में केंद्रीय विज्ञान और तकनीक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इसरो और नासा के सहयोग से गगनयान मिशन के एक सदस्य को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र भेजा जाएगा। इस मिशन में एक निजी कंपनी एक्सिओम स्पेस भी शामिल है, जिसके साथ इसरो ने हाल ही में अंतरिक्ष उड़ान के लिए समझौता किया है।

गगनयान: मिशन से पहले ही भारत का एक गगनयात्री जाएगा अंतरिक्ष, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

फरवरी में गगनयान के अंतरिक्षयात्रियों का परिचय

इसरो, नासा और एक्सिओम स्पेस के इस संयुक्त मिशन को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। गगनयात्री अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gaganyaan मिशन के चार गगनयात्रियों का सार्वजनिक परिचय कराया था। ये चारों भारतीय वायुसेना के प्रमुख पायलट हैं: ग्रुप कैप्टन बालाकृष्णन नायर, अजित कृष्णन, अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला। इनमें से एक गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र भेजने के लिए चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चारों गगनयात्रियों की इसरो के बंगलूरू स्थित एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सुविधा केंद्र में ट्रेनिंग चल रही है और उन्होंने तीन सेमेस्टर में से दो सेमेस्टर की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। गगनयान मिशन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- हरियाणा का सबसे बड़ा एफपीओ मेला: प्राकृतिक और जैविक उत्पाद अब किसानों से सीधा खरीदने का मौका, उनकी कृषि तकनीकों से भी हो सकेंगे परिचित

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version