Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

पंडित राजन मिश्रा के सम्मान में आयोजित भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बनारस घराने की परंपरा और दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, संगीत प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अप्रतिम गायक और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा जी की स्मृति में दिल्ली के प्रतिष्ठित स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में आयोजित संगीतमय संध्या “श्रद्धांजलि” गरिमामय और भावविभोर माहौल में सम्पन्न हुई।

इस विशेष आयोजन में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से स्व. पंडित राजन मिश्रा जी को सुरों में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम में बनारस घराने की समृद्ध परंपरा और उनकी विशिष्ट गायकी की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान पंडित भोला नाथ मिश्रा ने अपनी प्रभावशाली और भावप्रधान गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, अदनान खान के सधे हुए सितार वादन, जूहेब अहमद खान और जय शंकर मिश्रा की तबला संगत, पंडित भारत भूषण गोस्वामी की सारंगी तथा जाकिर धोलपुरी के हारमोनियम वादन ने संगीतमय वातावरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

कार्यक्रम का संचालन राधिका मिश्रा ने सहज और प्रभावी ढंग से किया, जबकि आयोजन का संयोजन रितभवी प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पंडित राजन मिश्रा जी के सुपुत्र पंडित रितेश मिश्रा ने उपस्थित कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संध्या उनके पिता की स्मृतियों को जीवंत करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से प्रेरणा मिलती रहेगी।

कार्यक्रम में पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा जी (स्व. पंडित राजन मिश्रा जी के छोटे भाई) की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने सभी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

इस संगीतमय संध्या में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, कला रसिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और पूरे मनोयोग से कार्यक्रम का आनंद लेते हुए महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version