Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग

सोलेक्स पेश कर रहा भारत का पहला रियर कॉन्टैक्ट सोलर मॉड्यूल, ISC कोंस्टांज के साथ तकनीकी सहयोग

सोलेक्स और ISC कोंस्टांज का सहयोग उच्च दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल निर्माण में नई क्रांति लाएगा

नई दिल्ली: भारतीय सोलर सेक्टर में नए मानक स्थापित करने के लिए सोलेक्स ने ISC कोंस्टांज के साथ तकनीकी और अनुसंधान सहयोग की घोषणा की।

इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, आईएससी कोंस्टांज सोलेक्स को अपनी आगामी टॉपकॉन सेल लाइन को अपग्रेड करने और नेक्स्ट जनरेशन रियर कॉन्टैक्ट और सी-एसआई टैंडम/पेरोव्स्काइट सौर तकनीकों को अपनाने के लिए व्यापक तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। यह सहयोग सोलेक्स के इन-हाउस आर एंड डी लाइन को भी सक्षम बनाएगा, जिससे भारत में निरंतर इनोवेशन और उच्च दक्षता वाले सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. चेतन शाह ने कहा “यह साझेदारी तकनीकी उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में सोलेक्स की यात्रा में एक निर्णायक अध्याय है। हमारे विज़न 2030 के तहत, हम भारत को सोलर इनोवेशन के केंद्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका लक्षित मूल्यांकन ₹1 लाख करोड़ है और 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश और 25,000 उच्च कुशल टीम इस विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा: “हमारा ध्यान केवल क्षमता बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि दक्षता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के माध्यम से बेजोड़ मूल्य प्रदान करने पर भी है। भारत, यूरोप और अमेरिका में अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करते हुए, हमारा लक्ष्य एक ऐसा भविष्य बनाना है जहाँ स्वच्छ और हर घर किफ़ायती ऊर्जा हो। आईएससी कोंस्टांज के साथ मिलकर, हम इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहे हैं।”

आईएससी कोंस्टांज में रणनीति और शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. कोपेसेक राडोवन ने कहा “आईएससी कोंस्टांज में, हम 2005 से लागत कम करते हुए लगातार फोटोवोल्टिक दक्षता बढ़ा रहे हैं। हमारा मिशन ऐसे रिसर्च परिणाम प्राप्त करना है जो उद्योग और समाज दोनों के लिए लाभकारी हों। सोलेक्स एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी हमें उस दृष्टिकोण को साकार करने और एक सफल वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के करीब लाती है।”

विज़न 2030 के तहत, सोलेक्स का लक्ष्य 10 गीगावाट सोलर मॉड्यूल और 10 गीगावाट सोलर सेल निर्माण क्षमता स्थापित करना है, जो भारतीय सोलर मैन्युफैक्चरिंग में नए मानक स्थापित करेगा। इसी कार्यक्रम में, सोलेक्स ने भारत के पहले रियर कॉन्टैक्ट सोलर मॉड्यूल, तापी रियर कॉन्टैक्ट (TRC) का अनावरण किया, जो डिज़ाइन और दक्षता में एक बड़ी छलांग का प्रतिनिधित्व करता है। यह मॉड्यूल 24.60% दक्षता और 665W पावर आउटपुट प्रदान करता है और इसका कमर्शियल प्रोडक्शन वित्त वर्ष 27 तक शुरू होगा।

सोलेक्स ने यह भी घोषणा की कि 30 अक्टूबर, 2025 से ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाले रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (REI) एक्सपो में कंपनी अपनी नवीनतम तकनीकों और तापी रियर कॉन्टैक्ट उत्पाद श्रृंखला का प्रदर्शन करेगी। बूथ संख्या R318, हॉल 11 में यह एक्सहिबिशन देखने के लिए उपस्थित होंगे।

अपनी विस्तार रणनीति के तहत, सोलेक्स भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियों की सक्रिय तलाश कर रहा है, जिससे उसकी वैश्विक पहुँच और मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि सोलेक्स हाल ही में एनएसई इमर्ज से एनएसई मेन बोर्ड में स्थानांतरित हुआ है, जो कंपनी की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत के सबसे विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार रिन्यूएबल एनर्जी उद्यमों में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version