Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह

प्रेमिका पर बुरी नज़र रखने पर दिल्ली में सीनियर सर्वेयर की हत्या

सरकारी आवास के आगंन में दफनाया शव, करा दिया सीमेंट से पक्का

नई दिल्ली।

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या हो गई है। हत्यारे ने शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में ही दफना दिया था और फिर फर्श को सीमेंट से पक्का करा दिया। इस मामले में आरोपी क्लर्क अनीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह बताई जा रही हत्या की वजह

पुलिस की मुताबिक आरोपी की प्रेमिका पर मृतक 42वर्षीय महेश कुमार बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नहीं चुका रहा था। इसलिए वो 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया और वहां से 6 फीट की पॉलीथीन और फावड़ा खरीदा। इसके बाद आरोपी ने दोपहर को महेश को घर बुलाया। महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंचा। घर में महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को चकमा देने की थी कोशिश

पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद अनीस बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया और पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया। फिर 29 अगस्त को आकर शव को घर के पीछे डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया।

ऐसे पकड़ा पुलिस ने

लापता महेश के बारे में जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले को लेकर एक टीम बनाई गई। पुलिस ने जब जांच की तो लापता महेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन फरीदाबाद हरियाणा में मिली। टीम ने वहां जाकर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि महेश अनीस को मिलने का कहकर गया था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर महेश के साथ काम करने वाले क्लर्क अनीस से सख्ती से पूछताछ की। जिसपर अनीस ने महेश की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version