Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

रोजगार मेला 2026 : 19वें रोजगार मेले में युवाओं को मिली सौगात, प्रधानमंत्री ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (23 मई) को 19वें रोजगार मेले की अध्यक्षता की। इस आयोजन के दौरान PM मोदी ने देशभर के कुल 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही उन्होंने हाल ही में किए उनकी पांच देशों की यात्रा को भी देश के युवाओं के लिए अहम माना।

शनिवार (23 मई) को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला 2026 की अध्यक्षता की। इसके आयोजन में उन्होंने केंद्रीय भर्ती एजेंसी परिक्षाओं के जरिए नौकरी पाने वाले 51,000 युवाओं को उनके कार्य क्षेत्र से संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपे। इसमें मुख्य रूप से SSC, RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड), और IBPS (बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान) जैसी परिक्षाओं में उत्तीर्ण हुए युवाओं को शामिल किया गया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए PM का संबोधन

आपको बता दें कि, रोजगार मेला 2026 का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि – ‘अब ये सभी युवा देश की विकास यात्रा के जिम्मेदार भागीदार बनने जा रहे हैं। ये युवा देश के विभिन्न सेक्टरों रक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल्वे में नई जिम्मेदारियां निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे’। सरकार द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, पिछले 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं।

पांच देशों की यात्रा से मिलेगा फायदा

हाल ही में पांच देशों (संयुक्त अरब अमीरात , नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) की यात्रा से लौटे PM मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि – ‘मेरे लिए यह केवल 5 देशों का दौरा नहीं था। इन यात्राओं के दौरान मैंने उन सभी देशों की कंपनियों के साथ विस्तार से बातचीत भी की। मैंने हर जगह यह बात महसूस करी कि, वे सभी देश भारत के युवाओं की तकनीकी प्रगति देखकर बेहद प्रभावित हैं। वे सभी भारत की इस विकास यात्रा के साथी बनना चाहते हैं।

जहाज निर्माण में रोजगार बढ़ने की उम्मीद

PM मोदी ने कहा कि – ‘आने वाले समय में भारतीय इंजीनियरों, तकनीशियनों और कुशल कामगारों की मांग विश्वभर में तेजी के साथ बढ़ने वाली है। भारत, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। नार्वे और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के साथ हुए समझौतों के तहत भविष्य में भारत का जहाज निर्माण तंत्र और मजबूत बनेगा’।

ये भी पढ़ें :- ICMAI कॉन्वोकेशन 2026: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू बोले, देश के बड़े आर्थिक फैसलों में बढ़ रही है सीएमए की भूमिका

Home » रोजगार मेला 2026 : 19वें रोजगार मेले में युवाओं को मिली सौगात, प्रधानमंत्री ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version